फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   राष्ट्रीय कुश्ती में सोना जीतकर पहलवानों ने बिखेरी चमक

राष्ट्रीय कुश्ती में सोना जीतकर पहलवानों ने बिखेरी चमक

Thu, 28 Dec 2017 02:25 AM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 02:25 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय कुश्ती में सोना जीतकर पहलवानों ने बिखेरी चमक
राष्ट्रीय कुश्ती में सोना जीतकर पहलवानों ने बिखेरी सोने-सी चमक
विज्ञापन


ब्यूरो,अमर उजाला, अलीगढ़।

रांची (झारखंड) में हुई राष्ट्रीय ग्रामीण कुश्ती में जिले के दो पहलवानों ने सोना जीतकर उत्तर प्रदेश की सोने-सी चमक बिखेर दी। इस स्वर्णिम सफलता से दोनों पहलवानों का चयन राष्ट्रीय टीम में हो गया है।

प्रतियोगिता में तहसील खैर के गांव ढकोली निवासी विनीत विभावरी ने 57 किलो वर्ग भार में और अमित कुमार ने 65 किलो वर्ग भार में प्रतिद्वंद्वी पहलवानों को मात देकर स्वर्ण पदक जीता। उनकी इस उपलब्धि पर जिला कुश्ती संघ के पदाधिकारियों में खुशी की लहर है। कुश्ती संघ के सचिव भगत सिंह बाबा ने बताया कि अलीगढ़ आने पर पहलवानों का गर्मजोशी से स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन


दो फरवरी को नुमाइश में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में इन पहलवानों की कुश्ती करायी जाएगी। उधर, मानव संकल्प वेलफेयर सोसाइटी ने घोषणा की कि दोनों पहलवानों को खेल के लिए हर प्रकार की सुविधा प्रदान की जाएंगी। सोसाइटी की अध्यक्ष एडवोकेट गीतांजलि शर्मा ने बताया कि दोनों पहलवानों की पढ़ाई में आने वाले खर्च को सोसाइटी वहन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed