फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   दुनिया में नाम रोशन कर रहे एएमयू के स्टूडेंट्स

दुनिया में नाम रोशन कर रहे एएमयू के स्टूडेंट्स

Thu, 09 Nov 2017 02:30 AM IST
Updated Thu, 09 Nov 2017 02:30 AM IST
विज्ञापन
दुनिया में नाम रोशन कर रहे एएमयू के स्टूडेंट्स
दुनिया भर में फैले हैं एएमयू के विद्यार्थी : कुलपति
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

फ्रैंक एंड डेबी इस्लाम मैनेजमेंट कॉम्पलेक्स में एमबीए बैच 1992 की सिल्वर जुबली री यूनियन समारोह में एएमयू कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने पूर्व छात्रों से विश्वविद्यालय के निर्माण व विकास में सक्रिय रूप से भागेदारी का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विश्व भर में फैले पूर्व छात्र इस संस्था के नाम को गौरवान्वित कर रहे हैं।

डॉ. सुबूही नसीम व कतील अहमद ने छात्र जीवन की यादों को ताजा किया। मैनेजमेंट फैकल्टी के डीन प्रो. परवेज तालिब ने इस पुनर्मिलन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आभार भी जताया। संचालन प्रो. मशकूर जफर और एडवरटाइजिंग प्रोफेशनल कतील अहमद ने किया।
विज्ञापन


एचडीएफ बैंक के वाइस चैयरमैन वसीउल्लाह ने विभाग के दो पूर्व शिक्षकों प्रो. नजमुल हसन और प्रो. एसएम उजैर का स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर इनके अलावा 1992 बैच के छात्र स्व. अनवर इकबाल को भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद खुली चर्चा में शहनाज यासमीन (ब्रांड लीड, सीआईएससीओ इंडिया एंड सार्क) रवींद्र सिंह चावला (संस्थापक और मालिक आरएसी लर्निंग एंड कंसलटिंग सोल्यूशंस व खुर्रम इलियास ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे सत्र में एल्युमिनाई और संकाय के शिक्षकों के बीच भविष्य के संबंधों को लेकर चर्चा हुई। इस सत्र का संचालन शुजाउर रहमान (सीईओ गरवारे लिमिटेड पुने) शाहिद इमाम (उदयमी गुड़गांव) ने किया। नोवस ओवरसीज दुबई के निदेशक मिलिंद कुमार सिंह ने भी अपने विचार रखे। समारोह में अमेरिका, संयुक्त अरब अमीरात सहित देश के विभिन्न हिस्से से पूर्व छात्र शामिल हुए। इस अवसर पर रजिस्ट्रार प्रो. जावेद अख्तर, रिटायर्ड शिक्षक प्रो. कलीम मोहम्मद खान भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed