{"_id":"59b6ef684f1c1be87f8b5f88","slug":"141505161064-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद का रेलवे स्टेशन पर छापा, बिक रही थी चरस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद का रेलवे स्टेशन पर छापा, बिक रही थी चरस
Updated Tue, 12 Sep 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद का रेलवे स्टेशन पर छापा, बिक रही थी चरस
ब्यूरो,अमर उजाला,अलीगढ़।
स्थानीय रेलवे स्टेशन की बदहाली की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद सांसद सतीश गौतम ने सोमवार को अचानक रेलवे स्टेशन पर छापा मार दिया। यहां पर अव्यवस्थाओं की जो तस्वीर सामने आई उसे देखकर सांसद भड़क गए।
यात्रियों के एसी रिटायरिंग रूम में दो टीटीई सो रहे थे। प्लेटफार्म की टाइल्स उखड़ी हुई थीं। आग बुझाने को रखी बाल्टियों में पानी और बालू नहीं थी। परिसर में असामाजिक तत्व चरस बेच रहे थे। सांसद ने सभी गड़बड़ियों की फोटो और वीडियो बनवाई है। इसे रेल मंत्री सहित रेलवे के सभी बड़े अफसरों को भेजा जाएगा।
अचानक रेलवे स्टेशन पहुंचे सांसद ने देखा कि टिकट बुकिंग पर लाइट की समुचित व्यवस्था नहीं थी। उन्होंने प्लेट फार्म नंबर दो (हावडा एंड) की ओर बने एसी रिटायरिंग रूम के बाहर चारों ओर लंबी घास मिली, जिसे देख उनका पारा ही चढ़ गया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हम पैसा एसी का लेते हैं, जबकि सुविधाएं कुछ भी नहीं देते। एक कमरे को खुलवाकर देखा तो पता चला कि उसमें टीटीई हेमंत शर्मा और उसका एक अन्य साथी सो रहा था। सांसद को देख एक साथी बाथरूम में छिप गया। उन्होंने कहा कि यह तो यात्रियों के लिए है, इसमें सरकारी कर्मचारी कैसे रह सकता है। इस पर टीटीई कोई जवाब न दे सका।
इसके अलावा प्लेटफार्म नंबर दो टूटा पड़ा था। उस पर भी गंदगी थी। सांसद ने कहा कि ‘ए’ ग्रेड स्टेशन को अफसराें ने थर्ड ग्रेड बना दिया। प्लेटफार्म नंबर तीन का कुछ समय पहले ही सौंदर्यीकरण हुआ था इसके बाद भी उसकी टाइल्स उखड़ने लगीं।
इस घटिया गुणवत्ता की जांच कराने की बात कही। निरीक्षण करते हुए सांसद स्टेशन के दिल्ली एडं की ओर पहुंचे, जिन्हें देखकर चरस बेचने वाले युवक वहां से भाग खडे़ हुए। स्टेशन परिसर की टूटी दीवार को देख कहा कि यहां पर सुरक्षा कैसे हो पाएगी। इसके बाद उन्होंने जीआरपी की बैरक का भी निरीक्षण किया।
शौच में सन गया अफसर का पैर
रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते समय जब सांसद प्लेटफार्म नंबर दो पर थे तो वहां पर एक जगह रुककर कुछ जानकारी ले रहे थे। उनके साथ मौके पर स्थानीय रेलवे अफसर भी थे। प्लेटफार्म पर ही सफाई न होने के चलते शौच में एक रेलवे अफसर का पैर सन गया। इससे अफसर की स्थिति बेहद असहज हो गई। सांसद के साथ चल रहे लोगों ने कहा कि अगर सफाई रखते तो खुद का पैर न सनता।