{"_id":"59a0822c4f1c1b1e3b8b4aea","slug":"141503691308-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्वाधिराज पर्यूषण पर्व आज से शुरू...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्वाधिराज पर्यूषण पर्व आज से शुरू...
Updated Sat, 26 Aug 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्वाधिराज पर्यूषण पर्व आज से शुरू
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
तीर्थधाम मंगलायतन में पर्वाधिराज पर्यूषण पर्व विशेष उत्साह के साथ शनिवार से पांच सितंबर तक मनाया जाएगा। तीर्थधाम मंगलायतन में दस दिनों तक विशेष धर्म आराधना का कार्यक्रम होगा। इसके लिये बाहर से विशेष विद्वानों का आगमन होगा।
इस वर्ष मध्यप्रदेश बीना से पंडित गुलाब चंद जैन आ रहे हैं। इसके साथ पंडित सुधीर कुमार जैन शास्त्री, पंडित गोमटेश शास्त्री के साथ-साथ पवन जैन एवं मंगलार्थी छात्रों को मंगलायतन में प्रतिदिन स्वाध्याय कक्षाओं का लाभ प्राप्त होगा। शनिवार प्रात: सात बजे से जिनेन्द्र पूजन विधान होगा। बाहुबली मंदिर में मांडना पर मंगल कलश रखा जाएगा।
मंगलार्थी छात्रों द्वारा भक्ति नृत्य गान पूर्वक जिनेन्द्र, अभिषेक, पूजन, विधान का कार्यक्रम होगा। नौ बजे से गुरुदेव कानजी स्वामी का सीडी प्रवचन, प्रश्नोश्रर का कार्यक्रम एवं बाहर से पधार रहे पंडित गुलाब चंद जैन द्वारा आचार्य कुंदकुंद देव रचित ग्रंथ समय सारजी पर स्वाध्याय का कार्यक्रम होगा। दोपहर सभा का प्रारंभ तीन बजे से विभिन्न ग्रंथों की गाथाओं का पाठ होगा।
विज्ञापन
सायं कालीन सभा में छह बजे से जिनेंद्र भगवान की भक्ति, 6.30 बजे से वैराग्य-सामायिक पाठ के बाद पंडित गुलाब चंद्र जैन द्वारा दशल क्षण पर्व विषय पर विशेष स्वाध्याय होगा। इस दौरान पवन जैन, मुकेश जैन, आशा जैन, ममता जैन, प्रिया जैन, सुधीर शास्त्री, गोंटेश शास्त्री, प्यारेलाल जैन, राजकुमारी जैन, अर्चना, अशोक, सुनीता, अपर्णा जैन आदि मौजूद थीं।