Aligarh News: पुलिस ने मकान से बरामद की 14 क्विंटल आतिशबाजी, मुकदमा दर्ज, युवक भागा
क्षेत्राधिकारी छर्रा महेश कुमार एवं नायाब तहसीलदार मंयक गोयल ने मकान में रखी हुई लगभग 14 क्विंटल से अधिक आतिशबाजी को बरामद किया। वहां स्काई शॉट, चकरी, तेज आवाज के बंब के साथ कुछ देशी आतिशबाजी भी मिली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ के कस्बा छर्रा की घनी आबादी में बड़ा बाजार स्थित एक मकान से क्षेत्राधिकारी छर्रा एवं कोतवाली निरीक्षक ने मय फोर्स के छापा मारा। वहां से लगभग 14 क्विंटल आतिशबाजी बरामद की। पुलिस ने बरामद आतिशबाजी को गाड़ी में भरकर पुराने थाना भवन के कमरे में रखवाकर सील कर दिया। एक युवक खिलाफ मुकद्दमा दर्ज किया गया है।
बड़ा बाजार स्थित प्रिंस माहेश्वरी पुत्र छोटेलाल के मकान में अवैध आतिशबाजी बेचे जाने की सूचना मुखबिर ने पुलिस को दी। थाना कोतवाली निरीक्षक बालेन्द्र सिंह एवं एसएसआई धीरेन्द्र कुमार सिंह मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। घर की तलाशी में भारी मात्रा में आतिशबाजी देख कर सब दंग रह गए। कोतवाली निरीक्षक ने क्षेत्राधिकारी छर्रा महेश कुमार एवं नायाब तहसीलदार मंयक गोयल को सूचना दी।
सूचना पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी छर्रा महेश कुमार एवं नायाब तहसीलदार मंयक गोयल ने मकान में रखी हुई लगभग 14 क्विंटल से अधिक आतिशबाजी को बरामद किया। वहां स्काई शॉट, चकरी, तेज आवाज के बंब के साथ कुछ देशी आतिशबाजी भी मिली। चर्चा है कि युवक बिना लाइसेंस के घर से आतिशबाजी की बिक्री कर रहा था। छापा पड़ने की सूचना पर युवक वहां से भाग गया। पुलिस ने बरामद आतिशबाजी को घर से निकाला और गाड़ी में भरवाकर पुराने थाना भवन स्थित एक कमरे में रखवाकर नायाब तहसीलदार द्वारा सील करा दिया। पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज किया है।
छर्रा क्षेत्राधिकारी महेश कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर थाना कोतवाली निरीक्षक के साथ छापामार कार्रवाई की गई। जिसमें मकान से लगभग 14 क्विंटल आतिशबाजी बरामद की। बरामद आतिशबाजी को पुराने थाना भवन के कमरे में रखवाकर सील कर दिया गया। युवक के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।
पुलिस ने तीन घंटे से अधिक में मकान से निकाली आतिशबाजी
मुखबिर की सूचना पर बरामद की गई आतिशबाजी को मकान से बाहर निकालने में थाना छर्रा पुलिस को लगभग तीन घंटे से अधिक का समय लग गया। इतनी मात्रा में आतिशबाजी देख पुलिस के होश उड़ गये। कस्बे में चर्चा रही कि अगर कोई भी हादसा हो जाता तो कितनी हानि होती।