फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   14 candidates got election symbols for Aligarh Lok Sabha

Lok Sabha Election: अलीगढ़ लोक सभा से दो ने लिया पर्चा वापस, 14 प्रत्याशियों को मिले ये चुनाव चिन्ह

Mon, 08 Apr 2024 05:12 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 08 Apr 2024 05:12 PM IST
सार

नाम वापसी के अंतिम दिन निर्दलीय प्रत्याशी भूपेंद्र पाल सिंह और राष्ट्रीय जनसंचार दल के प्रत्याशी मुकेश्या कुमार ने नाम निर्देशन पत्र वापस ले लिया। अब अलीगढ़ लोक सभा के लिए 14 प्रत्याशी मैदान में हैं।

विज्ञापन
14 candidates got election symbols for Aligarh Lok Sabha
चुनाव चिन्ह - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

18वीं लोक सभा के लिए दूसरे चरण में नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई। अलीगढ़ लोक सभा क्षेत्र के लिए दो प्रत्याशियों ने पर्चे वापस लिए हैं। अब 14 प्रत्याशियों के लिए मतदान होगा। इन सभी को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए हैं। 

विज्ञापन


नाम वापसी के अंतिम दिन निर्दलीय प्रत्याशी भूपेंद्र पाल सिंह और राष्ट्रीय जनसंचार दल के प्रत्याशी मुकेश्या कुमार ने नाम निर्देशन पत्र वापस ले लिया। अब अलीगढ़ लोक सभा के लिए 14 प्रत्याशी मैदान में हैं। इन प्रत्याशियों के लिए हर मतदान केंद्र पर नोटा समेत एक ईवीएम ही उपयोग की जाएगी।
विज्ञापन


अलीगढ़ लोक सभा के लिए दूसरे चरण में प्रस्तावित चुनाव के लिए 28 मार्च से शुरू हुई नामांकन की प्रक्रिया 4 अप्रैल तक चली। इस दौरान 35 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई और 21 लोगों ने नामांकन दाखिल किए । पांच अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच में पांच नामांकन विभिन्न त्रुटियों के चलते खारिज हो गए। बचे हुए 16 प्रत्याशियों में से दो ने नाम वापस लेने पर 14 प्रत्याशी ही चुनाव मैदान में शेष रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्याशियों को मिले ये चुनाव चिन्ह

  1. सतीश कुमार गौतम  कमल
  2. बिजेंद्र सिंह   साइकिल
  3. हितेंद्र कुमार उर्फ बंटी उपाध्याय  हाथी
  4. मनोज कुमार उर्फ मनोज लोधी पैट्रोल पम्प
  5. मनोज कुमार शर्मा एडवोकेट  त्रिभुज
  6. राजकुमार  हाकी और बाल
  7. सतीश कुमार  झूला
  8. सुरेंद्र  ऑटो रिक्शा
  9. केशव देव् उर्फ पंडित केशव देव् गौतम चप्पलें
  10. दिलीप शर्मा एडवोकेट  कांच के गिलास
  11. महेश चन्द्र शर्मा मेज
  12. राजेश कुमार गैस सिलेंडर
  13. सतीश कुमार  फूलगोभी
  14. ज्ञानी राम बाल्टी

नामांकन पत्र जांच में इनके सही मिले थे पर्चे

1- सतीश कुमार गौतम, भारतीय जनता पार्टी
2- सतीश कुमार, निर्दलीय
3- महेश कुमार, निर्दलीय
4- मुकेश कुमार, राष्ट्रीय जनसंचार दल
5- मनोज कुमार शर्मा, लोकतांत्रिक जनशक्ति पार्टी
6- मनोज कुमार, समान अधिकार पार्टी
7- चौधरी बिजेंद्र सिंह, समाजवादी पार्टी
8- केशव देव, भ्रष्टाचार विरोधी सेना
9- सुरेंद्र, मौलिक अधिकार पार्टी
10- हितेंद्र कुमार बंटी, बहुजन समाज पार्टी
11- सतीश कुमार, स्वतंत्र जनता पार्टी
12- ज्ञानी राम, निर्दलीय
13- राजेश कुमार, निर्दलीय
14- दिलीप कुमार शर्मा, एआईएमआईएम 
15- भूपेंद्र पाल सिंह, निर्दलीय
16- राजकुमार, राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी
डीएम अलीगढ़
इनके नामांकन हुए थे खारिज  
1- कैलाश कुमार, बहुजन मुक्ति मोर्चा
2- मोहम्मद जकी, निर्दलीय 
3- मोहम्मद शकील, भारत जोड़ो पार्टी 
4- दर्शन पाल सिंह, निर्दलीय 
5- पुष्पेंद्र कुमार, वंचित समाज इंसाफ पार्टी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed