फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   135 employable courses uploaded on the website of the university

अलीगढ़ : 135 रोजगारपरक पाठ्यक्रम विवि की वेबसाइट पर अपलोड

Thu, 10 Feb 2022 12:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
135 employable courses uploaded on the website of the university
डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा प्रशासन ने 135 रोजगारपरक पाठ्यक्रमों को विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। इन पाठ्यक्रमों से विद्यार्थियों की पढ़ाई के साथ कौशल विकास भी होगा।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के सफल क्रियान्वयन के लिए हर जिले में दो समन्वयक नामित होंगे। इन समन्वयकों का दायित्व होगा कि वह अपने जिले के परिक्षेत्र में आने वाले सभी स्ववित्त पोषित महाविद्यालयों के प्राचार्यों के साथ बैठक कर उन्हें राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत चयनित किए जाने वाले दीर्घ व लघु विषयों के समूहों की जानकारी देंगे।
विज्ञापन

परीक्षा फॉर्म भरवाने की प्रक्रिया की जानकारी प्रदान करने के साथ उन्हें सहयोग भी करेंगे। विवि अलीगढ़ की जनसंपर्क अधिकारी डॉ. सुनीता गुप्ता ने बताया कि 135 रोजगारपरक पाठ्यक्रमों का पूर्ण विवरण विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। विद्यार्थी अपनी रुचि के अनुसार इनमें से रोजगारपरक पाठ्यक्रमों का चयन कर सकते हैं। रोजगारपरक पाठ्यक्रमों को विश्वविद्यालय ने तैयार किया है। उन्होेंने कहा कि पहले तरह का पाठ्यक्रम वह हैं, जो स्वतंत्र हैं अर्थात उन्हें एक सेमेस्टर में लेकर एक ही सेमेस्टर में पूर्ण करना होगा। दूसरा वह पाठ्यक्रम है, जो प्रगतिशील हैं अर्थात उन्हें एक सत्र से लेकर चार सत्रों तक भी विद्यार्थी अपनी रुचि के अनुसार पूर्ण कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed