फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   उत्थान अ: स्टार्टअप

उत्थान अ: स्टार्टअप

Sun, 17 Feb 2019 01:50 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
उत्थान अ: स्टार्टअप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़।
विज्ञापन

अमर उजाला और चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के संयुक्त तत्वावधान में किसानों, महिलाओं, युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से कृषि विज्ञान केंद्र में किसानों को जैविक खेती के गुर सिखाए गए। शनिवार को हुए ट्रेनिंग प्रोग्राम में किसानों को जैविक खेती से होने वाले फायदे एवं उसे करने की तरकीब किसानों के साथ वैज्ञानिकों ने साझा की।

केवीके के वैज्ञानिक डॉ. सुधीर सारस्वत ने किसानों को बताया कि केमिकल फर्टिलाइजर के उपयोग से मिट्टी की उर्वरक क्षमता खत्म हो रही है। मिट्टी में पाए जाने वाले 17 प्रकार के तत्वों का विनाश हो रहा है। इसके कारण फसलों की पैदावार पर असर पड़ रहा है, जिससे किसानों को खेती में नुकसान हो रहा है। इससे बचने के लिए किसानों को जैविक खेती की ओर अग्रसर होना चाहिए।
विज्ञापन


जैविक खेती में 80 प्रतिशत कंपोस्ट खाद एवं 20 प्रतिशत उर्वरक का उपयोग करें। उर्वरक की यह मात्रा हर वर्ष कम होती जाती है और कंपोस्ट की मात्रा बढ़ती जाती है। इससे चार वर्ष में फसल सिर्फ कंपोस्ट खाद पर निर्भर हो जाएगी। सहायक उद्यान निरीक्षक रविंद्र राजपूत ने किसानों को बताया कि जैविक खेती करने से अच्छी किस्म की फसलें तैयार होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो लोगों के स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक है। इसके साथ ही किसानों को जैविक खाद तैयार करने की विधि भी बताई गई। वैज्ञानिक डॉ. आरपी सिंह ने किसानों से कहा कि सरकार जैविक खेती को लेकर किसानों के लिए बेहद लाभदायक योजनाओं का संचालन कर रही है।


इसका लाभ किसानों को अवश्य लेना चाहिए। वहीं, फसल सुरक्षा वैज्ञानिक डॉ. अशरफ खान ने किसानों को जैविक खेती के दौरान फसलों के उत्पादन में आने वाली चुनौतियों और उनके निदान के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed