फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   वालीवुड गाने एवं तबले की संगत पर झूमे संगीतप्रेमी

वालीवुड गाने एवं तबले की संगत पर झूमे संगीतप्रेमी

Wed, 23 Jan 2019 02:22 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jan 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
वालीवुड गाने एवं तबले की संगत पर झूमे संगीतप्रेमी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन


दमादम मस्त कलंदर, या फिर देवा श्री गणेशा, नैना ठग लेंगे, तेरी दीवानी, गुलाबी आंखें जो तेरी देखी........वालीवुड की फिल्मों के गाने जब राक बैंड के गायक साइम नियाजी के कंठ से निकले तो संगीत प्रेमी अश-अश कर उठे। साथ में सूफी संगीत का तड़का संगीतप्रेमियों के दिल बाग-बाग कर गया। साथ में प्रख्यात तबला वादक सनी नियाजी के तीन ताल, एक ताल की मधुर धुन ने समां बांध दिया।


मौका था राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी में आयोजित सोलो तबला वादक एवं राक बैंड कार्यक्रम का। इस मौके पर राक बैंड के गायक साइम नियाजी और उनके साथियों अभिजीत, राज मिश्रा, जितेंद्र , सालम नियाजी एवं मयंक ने गायन एवं नृत्य का ऐसा मनोहारी प्रस्तुतिकरण किया कि लोग वाह-वाह कर उठे। इस बीच प्रख्यात तबला वादक सनी नियाजी ने सोलो तबला वादन में तीन ताल, एक ताल के साथ शिवजी के डमरू एवं ट्रेन की आवाज निकालकर दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। उन्हें तबले पर संगत दी फराज अहमद ने। इस प्रस्तुति को सभी संगीतप्रेमियों ने मुक्त कंठ से सराहा।
विज्ञापन


छाप तिलक सब छीनी मोसे नैना मिलाइके...
कृष्णांजलि मंच पर परंपरागत शास्त्रीय संगीत की परंपरा मंगलवार को जीवंत हो उठी। प्रख्यात लोकगीत एवं ठुमरी गायक तथा वर्ष 2007 में टीवी सीरियल सारेगामापा की सिंगर अलका सिंह शर्मा ने ठुमरी गायन की ऐसी तान छेड़ी कि संगीतप्रेमी मगन हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने छाप तिलब सब छीनी मोसे नैना मिलाइके, मै तो ऐसे खेलूंगी होरी जैसे प्रचलित भक्ति गीत तो प्रस्तुत किये ही, साथ ही सरस्वती वंदना, कृष्ण भजन, तुलसी के पद, ठुमरी, होरी गीत आदि प्रस्तुत कर सभी को गदगद कर दिया। उन्हें ढ़ोलक पर संगत दी पवन ने तो की बोर्ड पर रवि एवं पैड पर रमेश ने संगत दी।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने दिया स्वच्छ भारत का संदेश
कृष्णांजलि मंच पर शिव समृद्घि संस्था के तत्वावधान में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में संस्था से जुड़े बच्चों ने नृत्य एवं गायन की मनोहारी प्रस्तुति दी। यही नहीं स्वच्छ भारत मिशन का संदेश प्रसारित किया तो प्लास्टिक पर प्रतिबंध पर लघु नाटिका प्रस्तुत कर दर्शकों को जागरूक किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ शहर विधायक संजीव राजा, मेयर मो.फुरकान, पूर्व मेयर शकुंतला भारती, एडीएम सिटी एसबी सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इसके बाद संस्था की पदाधिकारी एवं प्रशिक्षक डा.अंशु सक्सेना के निर्देशन में संस्था से जुड़े करीब 30 बच्चों ने नृत्य व गायन की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी। अंत में दीप जलाकर अलीगढ़वासियों को खुशहाली एवं प्रगति का संदेश दिया। कार्यक्रम में वीरेंद्र सक्सेना, संजय सक्सेना, डा.वरुण, कमलेश एवं पूनम सक्सेना का सहयोग रहा।


लगातार दूसरे दिन भी बनी रही जलभराव की समस्या
राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी में सोमवार को हुई मामूली वर्षा के बावजूद हुए जलभराव की समस्या मंगलवार को भी बनी रही।
ड्रेनेज का प्रापर इंतजाम न होने एवं जगह जगह कच्चा होने की वजह से हुल्लड़ बाजार में कीचड़ की स्थिति रही तो सामने के अन्य बाजाराें में दुकानों के आगे पानी भरा नजर आया। इस दौरान नगर निगम की व्यवस्थाएं कहीं नजर नहीं आई। दुकानदार एवं उनके यहां कामकरने वाले लोग खुद ही कीचड़ एवं जलभराव पर मिट्टी डालकर स्थितियां दुरुस्त करते दिखाई दिये।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed