फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   जनवरी में 22 करोड़ की वसूली लक्ष्य तय

जनवरी में 22 करोड़ की वसूली लक्ष्य तय

Thu, 03 Jan 2019 01:14 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
जनवरी में 22 करोड़ की वसूली लक्ष्य तय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


मंडलायुक्त अजयदीप सिंह ने बुधवार को कमिश्नरी सभागार में अपर आयुक्त शमीम अहमद खान के साथ उप्र सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड द्वारा निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष की गई ऋण वसूली की समीक्षा में कम प्रगति पर नाराजगी जाहिर की।

उन्होंने कहा कि दिसंबर 2017 की वसूली के सापेक्ष चालू वित्तीय वर्ष में दिसंबर तक 296.71 लाख रुपयेे की कम वसूली हुई है। मंडल में सबसे कम वसूली अलीगढ़ में हुई है जो गत वर्ष के सापेक्ष 342 लाख रुपयेे कम है। उन्होंने सभी एआर कॉपरेटिव, बैंक मैनेजर, फ ील्ड अफ सर को निर्देश दिया कि वसूली के संबंध में एसडीएम एवं तहसीलदार से मिलकर नए एवं पुराने आरसी की वसूली पूरी करेंगे।
विज्ञापन


मंडलायुक्त ने कहा कि क्षेत्रवार अमीनों के पास लंबित आरसी का विवरण तैयार कर अवगत कराएं। जिन अमीनों द्वारा ऋण वसूली के उपरांत धनराशि जमा नहीं की जा रही है। संबंधित एसडीएम के संज्ञान में लाते हुए उनके विरुद्ध कार्रवाई हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनवरी में 22 करोड़ रुपये वसूली का लक्ष्य पूरा करने के लिए बड़े बकाएदारों के विरुद्ध एफ आईआर दर्ज कराएं। मंडल में सबसे कम वसूली एटा के विकास खंड अलीगंज में 19.25 लाख रुपये तथा सबसे अधिक वसूली हाथरस के सासनी ब्लॉक में 242.39 लाख रुपये हुई है।

अपर आयुक्त शमीम अहमद ने कहा कि प्रत्येक सप्ताह बैंक एवं अमीन की वसूली की समीक्षा की जाए। जिसमें अमीन एवं बैंक के कर्मचारियों को भी बुलाया जाए। उन्होंने कहा कि एआर कॉपरेटिव एवं बैंक मैनेजर तहसीलदार से मिलकर सभी जारी आरसी का मिलान कर चरणबद्ध वसूली करें।

अलीगढ़ के 14.80 लाख रुपये के सबसे बड़े बकाएदार रियाजुद्दीन के खिलाफ कठोर कार्रवाई करते हुए ऐसे 10 लाख रुपयेे तक के बड़े बकाएदारों के खिलाफ भी एफ आईआर दर्ज कराते हुए वसूली की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।


यहां पर संयुक्त विकास आयुक्त अतुल मिश्र, उपायुक्त एवं उप निबंधक धीरज चंद्रा, सहायक महाप्रबंधक आरएन सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक डा. अरविंद कुमार मुद्गल के अतिरिक्त मंडल के एआर कॉपरेटिव एवं उप्र सहकारी ग्राम्य विकास बैंक के सीनियर ब्रांच मैनेजर उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed