{"_id":"5c0c1b90bdec22417f79feb5","slug":"131544297360-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"88 करोड़ से बनेगा एटा चुंगी मुकुदपुर रोडओवर ब्रिज बाईपास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
88 करोड़ से बनेगा एटा चुंगी मुकुदपुर रोडओवर ब्रिज बाईपास
Updated Sun, 09 Dec 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
एटा चुंगी से गांव मुकुंदपुर के रास्ते आगरा रोड स्थित वन चेतना केंद्र को मिलाने वाले बाईपास पर रोड ओवर ब्रिज बनना शुरू हो गया है। पिछले कुछ महीनों से इस काम पर ब्रेक लगा था। अब राज्य सरकार ने इसको हरी झंडी दे दी है।
राज्य सेतु निगम और रेल प्रशासन इसको वर्ष 2020 तक बना कर पूरा करेंगे। ये जिले का पहला फोरलेन रेलवे क्रासिंग रोड ओवरब्रिज होगा। भविष्य में इस रोड ओवर ब्रिज के साथ एटा चुंगी बाईपास से क्वार्सी चौराहे तक फोरलेन रोड बनाने की योजना है ताकि इलाके का त्वरित विकास हो सके।
कोल विधायक अनिल पाराशर ने बताया कि पूर्व की अखिलेश यादव सरकार से बजट नहीं मिलने के कारण ये काम आधा अधूरा छोड़ दिया गया था। जिसको कई बार पत्राचार कर शासन से मंजूर कराया गया है।
विज्ञापन
इससे कोल विधानसभा का व्यापक विकास संभव होगा। राज्य सेतु निगम के संबंधित प्रोजेक्ट मैनेजर का कार्यालय साइट पर बनने लगा है और मजदूरों की तैनाती भी होने लगी है। राज्य सेतु निगम के अधिकारियों की मानें तो रेलवे प्रशासन और सेतु निगम का काम एक साथ शुरू होगा।
रेलवे इस ओवरब्रिज में टू लेन का ऊपर का हिस्सा पहले बना चुका है। अब इस ऊपर के हिस्से को फोरलेन किया जाएगा। राज्य सेतु निगम शुरूआत से ही इसको फोरलेन का बना रहा है। जिसे बाद में एटा चुंगी बाईपास से जोड़ दिया जाएगा।
गौर हो कि इस बाईपास रोड ओवरब्रिज के नहीं बनने के कारण यातायात बाधित था और छोटे वाहन इस बाईपास रोड आगरा रोड तक का सफर तय नहीं कर पा रहे थे। अब ये समस्या हल होने वाली है।