{"_id":"5b68b67d4f1c1ba43e8b59cd","slug":"131533589117-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव चौधाना में 20 बीघा जमीन में बनेगी गोशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव चौधाना में 20 बीघा जमीन में बनेगी गोशाला
Updated Tue, 07 Aug 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
खैर के गांव चौधाना में 1.5430 हेक्टेयर यानी कि 20 बीघा जमीन में गोशाला निर्माण होगा। गत दिवस गोशाला निर्माण के लिए भूख हड़ताल पर बैठे किसानों को जबरन हटवाने एवं भूख हड़ताल पर बैठे लोकेश तिवारी को जबरन गाड़ी में डालकर ले जाने को लेकर गांव में बवाल हो गया था। अप्रिय स्थिति से बचने के लिए प्रशासन ने आनन-फानन गांव में गाटा संख्या 16 की 1.70 करोड़ कीमत वाली जमीन को गोशाला के लिए देने का एलान किया है।
प्रेस से रूबरू होते हुए जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने इसकी घोषणा की। उन्होंने बताया कि गोशाला का निर्माण जल्द से जल्द शुरू करा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रशासन पहले से ही गोवंश को लेकर संवेदनशील है। जिले में पहले से ही 12 गोशालाएं संचालित हैं। अब सभी नगर पंचायतों में गोशालाएं खुलवाने की कोशिश हो रही है। हमारी कोशिश है कि हर गांव में गो रक्षा समितियों का गठन हो जाए।
समिति बनाकर ग्रामीण उसे चिटफंड में रजिस्टर करा दें, उसके बाद मनरेगा के माडल एस्टीमेट फंड से हम दस लाख रुपये तक गोशाला निर्माण में खर्च करेंगे। बताते चलें कि शुक्रवार को क्षेत्र में घूमने वाले आवारा पशुओं विशेष रूप से गायों के चलते बर्बाद हो रही फसलों को बचाने के लिए 15 गांवों के ग्रामीण गांव भनौली में गोशाला निर्माण के लिए धरना प्रदर्शन कर रहे थे। समाजसेवी लोकेश तिवारी भूख हड़ताल पर बैठे थे। इस बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी ग्रामीणों को बलपूर्वक खदेड़ डाला और लोकेश को जीप में डालकर ले गए। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में जबर्दस्त आक्रोश था।
विज्ञापन
विशेष रूप से वे सांसद सतीश गौतम एवं क्षेत्रीय विधायक से नाराज थे। उनका कहना था कि पिछली बार ग्रामीणों ने गोशाला निर्माण की मांग को लेकर अनशन किया था। सांसद एवं विधायक ने गांव चौधाना में गोशाला बनवाने का वादा किया था, तब अनशन तोड़ा गया। ग्रामीणों के आक्रोश को शांत करने के लिए प्रशासनिक स्तर से चौधाना में गोशाला निर्माण को आनन-फानन हरी झंडी दिखाई है।