फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   आपतिजनक होर्डिंग के मामले में तलब की रिपोर्ट

आपतिजनक होर्डिंग के मामले में तलब की रिपोर्ट

Fri, 27 Jul 2018 02:04 AM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
आपतिजनक होर्डिंग के मामले में तलब की रिपोर्ट
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर में आपत्तिजनक होर्डिंग्स के मामले को अल्पसंख्यक आयोग ने संज्ञान में ले लिया है। इस मामले में आयोग ने डीएम से रिपोर्ट तलब कर ली है। इसके लिए 21 दिन का समय दिया गया है।

यह जानकारी देते हुए परचम पार्टी आफ इंडिया के महानगर अध्यक्ष एम गुलरेज ने बताया कि पिछले दिनों पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल एडीएम सिटी से मिला था और उनसे जगह-जगह लगे आपत्तिजनक होर्डिंग्स हटवाने एवं इन्हें लगवाने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्घ कानूनी कार्रवाई करने से संबंधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


एक होर्डिंग में मुगल बादशाह जहांगीर के बारे में आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया था। कोई कार्रवाई न होने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने अल्प संख्यक भारत सरकार नई दिल्ली को समूचे मामले से अवगत कराते हुए होर्डिंग को हटवाने तथा तुरंत होर्डिंग लगाने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब अल्पसंख्यक आयोग ने जिला अधिकारी से इससे संबंधित विस्तृत रिपोर्ट 21 दिनों के अंदर देने को कहा है। उसकी एक कापी उन्हें भी प्रेषित की है। उन्होंने कहा कि चंद महीनों पहले ऊपर कोट पर हुई पत्थरबाजी को लेकर बेशुमार लोगों पर कई-कई मुकदमे लगा कर उनके परिवारों को बर्बाद किया जा रहा है। लेकिन होर्डिंग लगाने वाले लोगों के विरुद्ध आज तक कोई भी कार्यवाही नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed