फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   शनिवार को झमाझम बारिश से शहर में जलभराव, बिजली ठप

शनिवार को झमाझम बारिश से शहर में जलभराव, बिजली ठप

Sun, 22 Jul 2018 02:24 AM IST
Updated Sun, 22 Jul 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
शनिवार को झमाझम बारिश से शहर में जलभराव, बिजली ठप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


शनिवार को दिन भर उमस भरी गर्मी के साथ शाम को हुई झमाझम बारिश के बाद शहर में विभिन्न स्थानों पर जलभराव हो गया। जिससे यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो गई। बारिश के चलते बिजली आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हुई और पूरे शहर में कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बारिश बंद होने के बाद अलग-अलग बिजलीघरों की बिजली आपूर्ति बहाल की गई। कई स्थानों पर फाल्ट के चलते देर रात तक मरम्मत का काम चल रहा है।

शनिवार को जबरदस्त उमस भरी गर्मी थी। हालांकि तेज धूप नहीं थी, लेकिन उमस के चलते बुरा हाल था। शाम को करीब 5:20 बजे बारिश होनी शुरू हुई जो रात करीब 10 बजे तक चलती रही। इस बारिश के चलते शहर के निचले इलाके खास तौर से गूलर रोड, गली नंबर एक, सराय लबरिया, सराय हकीम, घुड़िया बाग, शिव पुरी, रघुवीर पुरी, मित्र नगर, ढपरा रोड, देहली गेट, चरखवालान, खैर रोड, सराय मियां, जंगलगढ़ी, भुजपुरा, नगला आशिक अली, सुपर कालोनी, ईदगाह, शाहजमाल, हाथरस अड्डा, मानिक चौक की पुलिया, मदार गेट, अचल ताल, सिविल लाइन इलाके में मैरिस रोड, लक्ष्मी बाई रोड, रामघाट रोड, सर सैयद नगर, केला नगर चौराहा, मैरिस रोड, सेंटर प्वाइंट, किशनपुर, सुरेंद्र नगर, घनश्याम पुरी, सुदामापुरी, गुरुद्वारा बैकुंठ नगर, छर्रा अड्डा, संजय गांधी कॉलोनी आदि इलाकों में पानी भर गया।
विज्ञापन


इन स्थानों पर मकानों और दुकानों में पानी घुस गया। लोग घरों से पानी निकलाते नजर आ। बारिश के चलते पूरे शहर की बिजली आपूर्ति बाधित हुई। नगर निगम ने जल्द से जल्द पानी ड्रेन करने के लिए पंपिंग स्टेशनों पर जेनरेटर रखवाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीपीएस के सामने गड्ढे में घुसा ट्रक
बारिश और घुप अंधेरे के कारण शनिवार रात रामघाट रोड पर तालानगरी स्थित डीपीएस के सामने एक ट्रक गड्ढे में धंस गया। इसी दौरान एक लोडर डिवाइडर पर चढ़ गया। इस दौरान अन्य वाहन भी जाम में फंस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed