फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   अलीगढ़... कली को खिलने का मौका तो दो: गुलफाम कली

अलीगढ़... कली को खिलने का मौका तो दो: गुलफाम कली

Wed, 11 Oct 2017 01:59 AM IST
Updated Wed, 11 Oct 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़... कली को खिलने का मौका तो दो: गुलफाम कली
कली को खिलने का मौका तो दो : गुलफाम कली
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

कली को खिलने का मौका तो दो। हम उसे खिलने का मौका देंगे, तभी तो वह बगिया को महकाएगी। यह कली कोई और नहीं, बल्कि हमारी और आपकी बेटियां हैं। समाज की बेड़ियों को तोड़ने की जद्दोजहद में वे खुद टूट जाती हैं। यदि परिवार वाले बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए प्लेटफार्म तैयार करें, तो वे समाज में अपना नाम रोशन कर सकती हैं। कुछ इसी अंदाज में सवालों के जवाब देती नजर आईं ‘भाबी जी घर पर हैं’ की गुलफाम कली (फाल्गुनी राजाणी)।

अमर उजाला के ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ कार्यक्रम में शामिल होने से पूर्व महर्षि वाल्मीकि मेला समिति के मेला संस्थापक आयोजक संदेश राज वाल्मीकि के निवास पर फाल्गुनी प्रेस से मुखातिब हुईं। बताया कि लगभग पांच साल के कड़े संघर्ष के बाद उन्हें काम मिलना शुरू हुआ, लेकिन पहचान ‘भाबी जी घर पर हैं’ से मिली। इससे पूर्व उन्होंने मराठी, गुजराती फिल्मों में काम किया।
विज्ञापन


उनके परिवार में दूर-दूर तक कोई कलाकार नहीं है। पिता की मौत के बाद मां और बहनों ने उनको हर परिस्थिति में सहारा दिया। ‘भाबी जी घर पर हैं’ सीरियल में गुलफाम कली के रोल के लिए भी उन्हें सीरियल शुरू होने के दो माह बाद मौका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह भी केवल दो एपीसोड के लिए। लेकिन उसके बाद लोगों ने उनके काम को पसंद किया, तो डायरेक्टर शशांक वाली ने उनके रोल को आगे बढ़ाया, जो अभी तक चल रहा है। फाल्गुनी ने बताया कि उन्हें अभी बहुत काम करना है। एक हिंदी फिल्म करनी है, ताकि उनकी प्रतिभा और निखर सके।


उनके साथ आए हास्य कलाकार प्रेम चौधरी ने भी कुछ इसी अंदाज में जवाब दिए। प्रेम चोपड़ा से शक्ल मिलने के सवाल पर बोले कि यह तो भगवान की देन है। इसी कारण खुद प्रेम चोपड़ा भी उन्हें काफी पसंद करते हैं। प्रेसवार्ता में बॉलीवुड स्टार सनी ठाकुर समेत अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed