{"_id":"65f5a44189c65d12c00efbba","slug":"13-students-of-diploma-in-engineering-of-amu-polytechnic-got-jobs-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"AMU: पॉलिटेक्निक के डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग छात्रों के खिले चेहरे, 13 विद्यार्थियों को मिली नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AMU: पॉलिटेक्निक के डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग छात्रों के खिले चेहरे, 13 विद्यार्थियों को मिली नौकरी
Sat, 16 Mar 2024 07:24 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 16 Mar 2024 07:24 PM IST
सार
एएमयू में पॉलिटेक्निक के डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग के 13 छात्रों को नौकरी मिल गई। रॉयल एनफील्ड की मूल कंपनी, आयशर मोटर्स लिमिटेड ने यूनिवर्सिटी में आकर साक्षात्कार के बाद छात्रों को जॉब प्रदान की।
विज्ञापन
एएमयू विश्वविद्यालय
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
रॉयल एनफील्ड की मूल कंपनी, आयशर मोटर्स लिमिटेड ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी पॉलिटेक्निक के डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग के 13 छात्रों का साक्षात्कार कर चयन किया। नौकरी पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल गए।
विज्ञापन
डिप्लोमा इन मैकेनिकल इंजीनियरिंग से मोहम्मद कामरान, मोहम्मद अहमद, एम. इब्राहिम दाउद, आजम खान, मोहम्मद अरशद, मोहम्मद रियाज, पी. गोस्वामी का चयन हुआ। डिप्लोमा इन इलेक्ट्रिकल एंड इंस्ट्रुमेंटेशन से सैफुल ओसामा, मोहम्मद साकिब और शारिक अजाज को मौका मिला है। डिप्लोमा इन इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग से नितिन कुमार और खुर्शीद अहमद, डिप्लोमा इन इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग से मुबस्सिर रजा को साक्षात्कार के बाद चुना गया। यूनिवर्सिटी पॉलिटेक्निक के प्राचार्य प्रो. अरशद उमर ने नौकरी पाने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी। यूनिवर्सिटी पॉलिटेक्निक के प्रशिक्षण और नियोजन अधिकारी डॉ. मो. फैसल खान ने विश्वविद्यालय के नियोजन सेल की पहल की सराहना की।
विज्ञापन