{"_id":"5fe4e0458ebc3ec14b28b4a3","slug":"13-people-covid-positive-city-office-news-ali2519960189","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित, 17 हुए स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित, 17 हुए स्वस्थ
विज्ञापन
जिले में कोरोना वायरस से 13 लोग संक्रमित हुए हैं, जबकि 17 लोग स्वस्थ होकर अस्पताल से घर लौट गए हैं। जनपद में सक्रिय मरीजों की संख्या 155 है। अब तक 11,100 संक्रमित एवं 10890 स्वस्थ हो चुके हैं। 55 लोगों की मौत हुई है। जेएन मेडिकल कॉलेज, पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय, प्राइवेट लैब एवं एंटीजन टेस्ट में 13 लोग संक्रमित पाए गए हैं। प्रतिभा कॉलोनी के 3, शांति सरोवर के 2 और किशोर नगर के 2 लोग संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमित मरीजों को लक्षण के आधार पर कोविड-19 अस्पताल एवं होम आइसोलेट किया जा रहा है। परिजन एवं संपर्क में आए लोगों का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा।
ब्रिटेन से आए संक्रमित मरीजों के लिए डीडी अस्पताल में अलग वार्ड
अलीगढ़। ब्रिटेन से आए संक्रमित लोगों के लिए पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में अलग वार्ड बना दिया गया है। ब्रिटेन से आए 9 लोगों की आरटीपीसीआर जांच निगेटिव आने के बाद अधिकारियों को राहत मिली है। सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने बताया कि ब्रिटेन से आए लोग यदि संक्रमित पाए जाते हैं तो दीनदयाल अस्पताल में उन्हें अलग वार्ड में रखा जाएगा। सामान्य मरीजों के साथ उन्हें नहीं रखा जाएगा। उनके नमूने को जीनोम सीक्वेंसिंग जांच के लिए दिल्ली या मथुरा भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि डरने की कोई बात नहीं है। लेकिन पहले की तरह सावधान रहने की जरूरत है। बार-बार हाथ धोते रहे, मास्क पहने एवं दूरी का ख्याल रखें। भीड़ में जाने से बचें।