फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   13 lakhs taken from six teachers in the name of getting jobs, CO starts investigation

Aligarh News: छह शिक्षकों से नौकरी लगवाने के नाम पर लिए 13 लाख, सीओ ने शुरू की जांच

Wed, 04 Sep 2024 06:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2024 06:42 AM IST
विज्ञापन
13 lakhs taken from six teachers in the name of getting jobs, CO starts investigation
थाना छर्रा क्षेत्र के गांव धनसारी में स्थित एक इंटर कॉलेज के प्रबंधक पर छह शिक्षकों से 13 लाख रुपये लेने का आरोप कॉलेज के प्रबंधक और लिपिक पर लगा है। शिक्षकों की एसएसपी से की गई शिकायत के बाद सीओ ने प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव धनसारी स्थित श्री प्यारेलाल आदर्श इंटर कॉलेज के शिक्षक संजय कुमार, अजयपाल सिंह, राजवीर सिंह, विमल हंस, राजवीर सिंह बघेल एवं परमवीर सिंह ने एसएसपी से इस संबंध में शिकायत की थी। इनका आरोप है कि 28 अगस्त 2023 को कॉलेज के प्रबंधक शंकरलाल निवासी रामघाट रोड अलीगढ़ एवं लिपिक हरिओम मोहन निवासी सलगवां ने स्थायी नौकरी लगवाने के नाम पर रुपये की मांग की। कुछ रुपये उन्हें उस समय दे दिए गए। छह माह बाद फिर से रुपयों की और उनसे 13 लाख रुपये ले लिए। नौकरी न लगने पर उन्होंने रुपये मांगे तो फर्जी मुकदमों में फंसाने की धमकी दी।
विज्ञापन


एसएसपी ने क्षेत्राधिकारी छर्रा को मामले की जांच करने के लिए आदेश दिए थे। क्षेत्राधिकारी छर्रा वरूण कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। एक पक्ष के बयान हो चुके हैं। शीध्र ही दूसरे पक्ष के बयान लिए जाएंगे। जो दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रबंधक ने आरोपों को नकारा

प्रबंधक शंकरलाल ने बताया कि उनसे पहले प्रबंधक ने 2011 में अल्पसंख्यक कोटे से अशासकीय सहायता प्राप्त करने के लिए शासन को पत्र लिखे थे। 2023 में शासन ने डीआईओएस को भौतिक परीक्षण करने एवं फाइल बनाकर भेजने के लिए पत्र लिखा था। तीन बार उन्होंने निरीक्षण किया। शिक्षकों ने स्वयं ही फाइल पर होने वाले खर्च के लिए रुपये एकत्र किए थे। खर्च से उन्हें अवगत करा दिया गया। मैंने किसी से रुपये नहीं लिए। लिपिक हरिओम मोहन ने भी आरोपों को नकारते हुए कहा कि वह महाविद्यालय में कार्य करते हैं। इंटर कॉलेज में कोई नियुक्ति न होने के कारण वह एक दिन कार्य करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed