{"_id":"66ff2cb05e061ac8250e25b4","slug":"129-bags-of-dap-fertilizer-were-recovered-after-a-raid-aligarh-news-c-2-1-ali1027-500669-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: छापा मारकर 129 कट्टे डीएपी खाद बरामद किया, मकान सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: छापा मारकर 129 कट्टे डीएपी खाद बरामद किया, मकान सील
Fri, 04 Oct 2024 05:15 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Fri, 04 Oct 2024 05:15 AM IST
सार
लाला का नगला स्थित इस मकान से मिलावटी डीएपी खाद बेचा जा रहा है। डीएम के निर्देश पर एसडीएम धर्मेंद्र सिंह ने कृषि विभाग के राहुल प्रताप सिंह और शिवराज सिंह के साथ इस मकान पर छापा मारा।
विज्ञापन
छापा मारकर 129 कट्टे डीएपी खाद बरामद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मिलावटी खाद बेचने की सूचना पर कृषि विभाग के अधिकारियों ने एसडीएम के साथ लाला का नगला स्थित एक मकान पर छापा मारा। यहां से डीएपी खाद के कट्टे मिले। नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। मकान में 71 कट्टे चंबल फर्टिलाइजर का डीएपी और बिना किसी मार्का का 58 कट्टे डीएपी खाद मिला है।
विज्ञापन
इनके संबंध में कोई प्रपत्र प्रस्तुत नहीं किए गए। दुकान संचालनकर्ता रमेश कुमार पुंडीर मौके पर उपस्थित नहीं हुए। इस मकान को मौके पर मिली खाद सहित सील कर दिया गया है। इस संबंध में कृषि विभाग की ओर से मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
जिला कृषि अधिकारी आरके सिंह ने बताया कि डीएम को शिकायत मिल रही थी कि लाला का नगला स्थित इस मकान से मिलावटी डीएपी खाद बेचा जा रहा है। डीएम के निर्देश पर एसडीएम धर्मेंद्र सिंह ने कृषि विभाग के राहुल प्रताप सिंह और शिवराज सिंह के साथ इस मकान पर छापा मारा। मकान स्वामी का कहना है कि उन्होंने इस मकान को गोदाम के लिए किराये पर उठा रखा है।
विज्ञापन