{"_id":"5eb564898ebc3e90743f3083","slug":"1280-amu-students-sent-to-bihar-by-special-train-city-office-news-ali233169332","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशेष ट्रेन से बिहार भेजे गए एएमयू के 1280 छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशेष ट्रेन से बिहार भेजे गए एएमयू के 1280 छात्र
विज्ञापन
एएमयू छात्रों को बस के जरिए रेलवे स्टेशन पहुंचाया गया।
- फोटो : CITY OFFICE
एएमयू के छात्रावासों में फंसे बिहार के 1,280 छात्रों को शुक्रवार को स्पेशल ट्रेन के जरिए अलीगढ़ जंक्शन से पुरनिया के लिए रवाना किया गया। 20 रैक की ट्रेन के प्रत्येक कोच में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए आरपीएफ और रेलवे के अधिकारियों ने छात्रों को ट्रेन में बैठाया। एएमयू प्रशासन ने ट्रेन के लिए रेलवे को 7.24 लाख रुपये का भुगतान तय किया है।
लॉकडाउन के चलते एएमयू में पढ़ाई बंद है। विवि के विभिन्न हॉस्टलों में बाहरी प्रदेशों के हजारों छात्र फंसे हुए हैं। इसे देखते हुए एएमयू प्रशासन ने प्रदेश के जिलों के छात्रों को पहले ही रोडवेज बसों के जरिये रवाना कर दिया। मगर, दूसरे प्रदेश के छात्र फंसे रह गए। पिछले दिनों बिहार सरकार से अनुमति मिलने के बाद एएमयू प्रशासन ने ट्रेन की व्यवस्था के लिए रेलवेे मंत्रालय से संपर्क किया। मंत्रालय की अनुमति के बाद छात्रावासों में रह रहे 1280 विद्यार्थियों की सूची तैयार कर बिहार सरकार और रेल मंत्रालय को भेजी गई।
इसके आधार पर रेलवे ने सवा सात लाख रुपये किराया तय कर 20 रैक की ट्रेन को पुरनिया तक भेजने की व्यवस्था की है। शुक्रवार की सुबह से ही एएमयू व जिला प्रशासन छात्रों की थर्मल स्क्रीनिंग कराने में लग गया। दोपहर तीन बजे के बाद छात्रों स्टेशन पर बसों के जरिये भेजा गया। हालांकि, यहां आई पहली बस में कई छात्राएं ऐसीं आ गईं, जिनकी कागजी कार्रवाई पूरी नहीं हो सकी थी। इसके चलते उनको वापस भेजकर कागजी कार्रवाई पूरी कराई गई। शाम सात बजे ट्रेन को 1280 छात्रों के साथ रवाना किया गया। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह के मुताबिक छात्रों को जिला प्रशासन की निगरानी में रवाना किया गया है। छात्रों का किराया एएमयू की ओर से वहन किया जा रहा है।

घर जाने के लिए अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर पहुंची एएमयू की छात्राएं। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन