फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   124 Fever patients found in Datavali

अलीगढ़ः गांव दतावली में मिले बुखार के 124 मरीज

Mon, 18 Oct 2021 01:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
124 Fever patients found in Datavali
बरला थाना क्षेत्र के गांव दतावली में स्वास्थ्य विभाग ने कैंप लगाकर 373 मरीजों की जांच की। 124 बुखार के मरीज मिले। मरीजों को एंबुलेंस से छर्रा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजकर भर्ती कराया गया है। मलेरिया की 68 जांच रैपिड किट से की गई, जिसमें पांच लोग धनात्मक पाए गए हैं। एलाइजा टेस्ट के लिए 13 सैंपल लिए गए हैं। सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय ने स्वयं गांव जाकर मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी। इसके साथ ही गांव की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि गांव में गंदगी है । घर-घर जांच में 10 जगह डेंगू का लार्वा मिला है। फॉगिंग एवं एंटी लार्वा का छिड़काव गांव में किया जा रहा है। सफाई व्यवस्था के लिए सचिव इंद्रजीत एवं प्रधान सुरेश से कहा गया है। सचिव द्वारा जेसीबी मंगाकर गांव की सफाई कराई जा रही है। इसके अतिरिक्त मलखान सिंह जिला अस्पताल एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय के इमरजेंसी में उपचार के लिए 200 से अधिक मरीज पहुंचे, जिसमें 160 से अधिक बुखार के मरीज थे। दीनदयाल चिकित्सालय में रविवार को 40 एवं मलखान सिंह जिला अस्पताल में 10 से अधिक मरीज भर्ती किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed