फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   122 Sahiwal calves born in three villages through artificial insemination

Aligarh News: कृत्रिम गर्भाधान से तीन गांवों में पैदा हुईं 122 साहीवाल बछिया, जो देंगी भरपूर दूध

Tue, 11 Feb 2025 12:53 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Tue, 11 Feb 2025 12:53 AM IST
सार

अगर किसी साहीवाल गाय को साहीवाल का ही सीमन दिया जाए तो 100 फीसदी प्योर नस्ल का जन्म होता है। अगर जर्सी या अन्य देसी गाय को दिया जाए तो लगभग 70 फीसदी लक्षण वाली साहीवाल बछिया जन्म लेती है, जो भरपूर दूध देती है।

विज्ञापन
122 Sahiwal calves born in three villages through artificial insemination
जुड़वां बछिया दिखातीं डॉ वर्षा सिंह - फोटो : संवाद

विस्तार

बरला के गांव भवीगढ़, कोरह और सूरजपुर के गोपालक इन दिनों काफी खुश हैं। कारण ये है कि इन गांवों में कृत्रिम गर्भाधान के जरिए शार्टेड सीमन दिए जाने से साहीवाल नस्ल की बछिया पैदा हो रहीं हैं। तीनों गांव की 116 गायों ने अब तक 122 साहीवाल बछियों को जन्म दिया है।

विज्ञापन


इन गांवों में मार्च 2024 में शार्टेड सीमन देने का कार्य शुरु हुआ था। इसमें तीनों गावों की 300 गायों का चरणबद्ध तरीके से कृत्रिम गर्भाधान कराया गया। इन सभी को साहीवाल नस्ल का सीमन दिया गया। इसमें 219 गायों ने गर्भधारण किया। अब तक 116 गायों ने 122 बछियों को जन्म दिया है। भवीगढ़ निवासी जय शर्मा, नितिन व श्यामसुंदर के यहां जुड़वा बछिया पैदा हुई हैं।
विज्ञापन


भवीगढ़ के पशु चिकित्सालय की डॉ. वर्षा सिंह ने बताया कि अगर किसी साहीवाल गाय को साहीवाल का ही सीमन दिया जाए तो 100 फीसदी प्योर नस्ल का जन्म होता है। अगर जर्सी या अन्य देसी गाय को दिया जाए तो लगभग 70 फीसदी लक्षण वाली साहीवाल बछिया जन्म लेती है, जो भरपूर दूध देती है। यह एक अच्छी शुरुआत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साहीवाल रोजाना देती है 16 लीटर दूध
साहीवाल गाय के दूध में उच्च गुणवत्ता का लाभदायक फैट पाया जाता है। एक साहीवाल गाय आमतौर पर रोजाना 10 से 16 लीटर तक दूध देती है। दुधारू देसी गायों में साहीवाल देश की सर्वश्रेष्ठ प्रजाति मानी जाती है। यह गाय मुख्य रूप से हरियाणा, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में पाई जाती है।

मेरी जर्सी गाय पिछली बार दस किलो दूध दे रही थी। कृत्रिम गर्भाधान से 15 दिन पहले उसने जुड़वा साहीवाल बछियों को जन्म दिया है। इसके बाद से एक किलो दूध बढ़ गया है।-श्याम सुंदर, भवीगढ़।


मेरी जर्सी गाय ने कृत्रिम गर्भाधान से इस बार जुड़वा साहीवाल बछियों को जन्म दिया है। पिछली बार यह गाय सात किलो दूध रोजाना दे रही थी, अब नौ किलो दूध दे रही है, दो किलो की बढ़त हुई है।-जय शर्मा, भवीगढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed