{"_id":"5cbb7d50bdec22145f53b349","slug":"121555791184-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्ट्रांग रुम की सुरक्षा में लगे जवानों को बताई आग बुझाने की तरकीब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्ट्रांग रुम की सुरक्षा में लगे जवानों को बताई आग बुझाने की तरकीब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
महानगर के थाना गांधी पार्क इलाके की धनीपुर मंडी में बनाए स्ट्रांग रूम में रखी ईवीएम मशीनों की सुरक्षा को लेकर पुलिस और प्रशासन कोई लापरवाही बरतने के मूड में नहीं हैं। हर स्तर पर स्ट्रांग रूम की सुरक्षा को कड़ा किया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को अग्निशमन विभाग की ओर से वहां जायजा लिया गया। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में लगे जवानों की मॉक ड्रिल करा उन्हें आग लगने पर तत्काल आग पर काबू पाने की तरकीब बताई। इसके साथ ही अग्निशमन यंत्रों को चलाना भी सिखाया।
अग्निशमन अधिकारी संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि फायर मैन सतीश कुमार, विनय कुमार, इंस्पेक्टर सुशांत सिंह की उपस्थिति में सुरक्षा में लगे 18 जवानों को आग बुझाने की ट्रेनिंग दी गई। इसके साथ ही व्यापारियों और दुकानदारों को भी आग से बचाव, अग्निशमन यंत्रों के संचालन की जानकारी दी।