{"_id":"5c156448bdec22539c3ca266","slug":"121544905800-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ रैली
Updated Sun, 16 Dec 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
इस बार का शनिवार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के संकल्प के नाम रहा। महानगर की फिजाओं में यह नारा गूंजा तो सड़कों पर भी लोगों में इस नारे व संकल्प की चर्चा रही। मौका था जिला प्रोबेशन विभाग द्वारा निकाली गई बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जागरूकता रैली का। सांसद सतीश गौतम, कमिश्नर अजय दीप सिंह एवं डीएम चंद्रभूषण सिंह ने एएमयू सर्किल से हरी झंडी दिखाकर विभिन्न स्कूलों की छात्राओं की इस रैली का शुभारंभ किया। इस दौरान बेटी बचाओ के नारे लिखी तख्ती लेकर चल रही सैकड़ों छात्र-छात्राएं सभी के आकर्षण का केंद्र रहीं।
रैली तिब्बिया कालेज, तस्वीर महल चौराहा, कठपुला पुल, जीटी रोड से होते हुए नुमाइश मैदान स्थित कृष्णांजलि सभागार में पहुंची। यहां आयोजित गोष्ठी में सभी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संकल्प लिया। गोष्ठी में छात्राओं द्वारा प्रस्तुत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषयक नाटक कार्यक्रम में मौजूद लोगों को भाव विभोर कर गया।
कमिश्नर अजय दीप सिंह ने कहा कि रैली नारी सशक्तीकरण की महत्वपूर्ण पहल है। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने कहा कि रैली निकाल कर बेटियों को उनके हक के प्रति जागरूक किया गया है। सीडीओ दिनेश चंद्र ने कहा कि बेटियां हमारी शान हैं। सांसद सतीश गौतम ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का जो नारा दिया गया है, उससे समाज की उनके प्रति सोच बदलेगी। शहर विधायक संजीव राजा व कोल विधायक अनिल पाराशर ने कार्यक्रम की सराहना की।
विज्ञापन
जिला प्रोबेशन अधिकारी स्मिता सिंह ने कहा कि जागरूकता रैली मे कई स्कूलों के छात्र छात्राओं ने भाग लिया है। इस मौके पर नारी सशक्तिकरण की जिला प्रभारी मधुलिका राघव, पूर्व महापौर शकुंतला भारती, बीडीओ धनीपुर ज्योति शर्मा, बाल संरक्षण अधिकारी हितेश कुमारी समेत अन्य गणमान्य मौजूद थे।