फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   एमके स्पार्टन व स्पोर्ट्स हब को मिली जीत

एमके स्पार्टन व स्पोर्ट्स हब को मिली जीत

Fri, 19 Oct 2018 02:10 AM IST
Updated Fri, 19 Oct 2018 02:10 AM IST
विज्ञापन
एमके स्पार्टन व स्पोर्ट्स हब को मिली जीत
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

एमके अलीगेरियन क्रिकेट एकेडमी की ओर से आयोजित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में एमके स्पार्टन व स्पोर्ट्स हब ने अपने मैच जीत लिए हैं।
महुआ खेड़ा के मैदान पर एमके स्पार्टन की टीम 20 ओवर में 187 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। प्रिंस ने नाबाद 65 रन बनाए। आयुष ने 53 रन की शानदार पारी खेली। अभिशान व अरहम ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में उतरी एमके नाइट राइडर्स की टीम 16.3 ओवर में 72 रन सिमट गई। अभिषेक जादौन ने 43 व अभिशान ने 10 रन बनाए। स्पार्टन ने 15 रन से मैच जीत लिया। तरुण ने पांच व कुणाल ने दो विकेट चटकाए। मैन ऑफ द मैच तरुण को मंसूर अहमद ने दिया।
विज्ञापन


नौवें मैच में एमके अलीगढ़ लाइंस 22.5 ओवर में 88 रन पर सिमट गई। अमनजीत ने 20 व तनिष्क ने 18 रन का योगदान दिया। अलीगढ़ स्पोर्ट्स हब की ओर से हिमांशु ने तीन, ईशान ने दो-दो विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अलीगढ़ स्पोर्ट्स हब की टीम ने 23 ओवर में पांच विकेट खोकर मैच जीत लिया। कपिल ने तीन विकेट चटकाए। मैन ऑफ द मैच हिमांशु को कुलदीप गुप्ता ने दिया। इस मौके पर एकेडमी के मुख्य कोच मंसूर अहमद, मसूद जफर अमीनी, मुनेश राघव, मुकेश शर्मा, अर्जुन सिंह फकीरा, मंजूर अहमद, विपिन, संदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed