{"_id":"5bb52da3867a5501332a7093","slug":"121538600355-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेबर कमेटी का दौरा छोड़ भोपाल पहुंचे सांसद सतीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेबर कमेटी का दौरा छोड़ भोपाल पहुंचे सांसद सतीश
Updated Thu, 04 Oct 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
मध्य प्रदेश के विधान सभा चुनाव में सांसद सतीश कुमार गौतम को जिम्मेदारी मिलने की उम्मीद है। प्रदेश के संगठन मंत्री सुनील बंसल से निर्देश मिलने के बाद सांसद सतीश कुमार गौतम लेबर कमेटी (स्टैडिंग कमेटी ऑन लेबर) का दौरा छोड़कर भोपाल पहुंच गये हैं।
मध्य प्रदेश में विधान सभा चुनाव को लेकर राजनीति गरम है। मध्य प्रदेश में 15 साल से भाजपा सत्ता में है और लगातार चौथी बार सरकार बनाने के लिए प्रयासरत है। विपक्षी पार्टियां भी इस बार भाजपा के हाथ से सत्ता हथियाने की तैयारी में हैं। ऐसे में भाजपा द्वारा पूरी ताकत झोक दी गई है। दूसरे प्रदेश के सांसद एवं नेताओं को भी मध्य प्रदेश में लगाने की तैयारी है। प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल का निर्देश मिलने के बाद सांसद सतीश कुमार गौतम लेबर कमेटी का प्रस्तावित दौरा छोड़कर भोपाल पहुंच गए हैं।
5 से 9 अक्तूबर के बीच लेबर कमेटी के सदस्य के रूप में उन्हें मुंबई, हैदराबाद एवं पुणे जाना था। भोपाल से सांसद सतीश गौतम ने बताया कि गुरुवार को प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक है। उसके बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी। उल्लेखनीय है कि 6 अक्तूबर को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी मध्य प्रदेश पहुंच रहे हैं।