फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   जेएनयू में छात्र संघ चुनाव की तिथि घोषित, एएमयू में हलचल

जेएनयू में छात्र संघ चुनाव की तिथि घोषित, एएमयू में हलचल

Thu, 30 Aug 2018 02:52 AM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
जेएनयू में छात्र संघ चुनाव की तिथि घोषित, एएमयू में हलचल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में छात्र संघ चुनाव की तिथि घोषित कर दी गई है। इसके साथ ही अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में हलचल तेज हो गई है। छात्र नेता इंतजामिया से मिलकर चुनाव कराने की मांग करने की तैयारी में हैं।

लिंगदोह कमेटी की सिफारिश के अनुसार नया सत्र शुरू होने के 8 सप्ताह के अंदर छात्र संघ चुनाव कराने का प्रावधान है। एएमयू में लिंगदोह की सिफारिशों के अनुसार चुनाव होता है। इस हिसाब से देखे तो एएमयू में भी सितंबर महीने तक छात्र संघ चुनाव हो जाना चाहिए। हालांकि दूसरा पक्ष यह है कि एएमयू में भले ही लिंगदोह के अनुसार चुनाव होता है। लेकिन आज तक लिंगदोह कमेटी द्वारा निर्धारित समयावधि में चुनाव नहीं हुआ।
विज्ञापन


इसकी वजह से छात्र संघ को कार्य करने का पूरा समय नहीं मिलता। जेएनयू में छात्र संघ चुनाव की घोषणा के बाद छात्र नेता गोलबंद होने लगे हैं। बकरीद में घर गए छात्रों के आने का इंतजार कर रहे हैं। एएमयू छात्र संघ के निवर्तमान अध्यक्ष मशकूर अहमद उस्मानी कहती है कि हमलोग जल्द ही एएमयू प्रशासन से मिलकर चुनाव कराने की मांग रखेंगे। एएमयू छात्र संघ के पूर्व उपाध्यक्ष नदीम अंसारी कहते है कि छात्र संघ को कार्य करने के लिए पूरा एक साल का समय मिलना चाहिए। देरी से चुनाव होने के कारण संघ को कार्य करने के लिए पर्याप्त समय नहीं मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन्ना की तस्वीर लेकर चुनाव पर सबकी निगाहें
एएमयू छात्र संघ चुनाव में इस बार न सिर्फ छात्रों बल्कि बाहर के लोगों की भी नजर रहेगी। चंद महीने पहले पाकिस्तान के जनक जिन्ना की तस्वीर को लेकर हंगामा हुआ था। केंद्र सरकार द्वारा लोकसभा में जानकारी दी गई है कि वर्तमान समय में एएमयू छात्र संघ भंग है। छात्र संघ चुनाव के बाद उसके पदाधिकारी यूनियन हॉल से जिन्ना की तस्वीर से संबंधित निर्णय लेंगे। छात्र संघ चुनाव में भी यह मामला उछल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed