फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   ईद से पहले 120 आवारा कुते पकड़े

ईद से पहले 120 आवारा कुते पकड़े

Thu, 14 Jun 2018 02:20 AM IST
Updated Thu, 14 Jun 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
ईद से पहले 120 आवारा कुते पकड़े
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


ईद से पहले सभी ईदगाहों पर फागिंग की गई और साथ ही 120 आवारा कुत्तों को पकड़ा गया है। नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉ. संजीव सिन्हा ने बताया कि ईद से पहले ही ईदगाह शाहजमाल क्षेत्र तथा जमालपुर ईदगाह पर लगातार फागिंग करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके अलावा कैटल क्रैचर दस्ते ने 120 आवारा कुत्तों को दबोचा है। ईदगाह सहित अनेकों मस्जिदों पर ईद की नमाज की व्यवस्थाओं के क्रम मेें आवारा पशुआें की रोकधाम के लिए संबंधित थानों में जाल उपलब्ध कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन


ईदगाह के आसपास आवारा पशुओं के आने जाने वाली गलियों को चिह्नित कर उनको कनात और नालियों को लोहे के जाल से कवर्ड भी कराया गया है। उन्होंने कंट्रोल रूम में दर्ज होने वाली प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए हैं। मीट विक्रेताओं को चेतावनी दी है कि वह सुबह सात बजे से 8:30 बजे तक अपनी दुकान के बाहर मीट के अवशेषों को नहीं फेंके।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्योंकि अवशेषों को खाने के लिए आवारा कुत्ते अधिक संख्या में आ जाते हैे, जिसके कारण व्यवस्था में बाधा पैदा होती है। अपर जिलाधिकारी श्याम बहादुर ने कहा कि ईद के दिन सुबह 5 बजे से शाम 5 बजे तक आवारा और पालतू पशुओं का विचरण पूरे शहर में प्रतिबंधित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि ऐसे पशु पालक जिनके पशु घूमते हुए पाये जाते हैं तो उनको पकड़कर संबधित स्वामी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed