फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   अलीगढ़... सर्जिकल स्ट्राइक, म्यांमार ऑपरेशन मोदी सरकार की बड़ी उपलब्धि

अलीगढ़... सर्जिकल स्ट्राइक, म्यांमार ऑपरेशन मोदी सरकार की बड़ी उपलब्धि

Sun, 27 May 2018 02:00 AM IST
Updated Sun, 27 May 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़... सर्जिकल स्ट्राइक, म्यांमार ऑपरेशन मोदी सरकार की बड़ी उपलब्धि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


पाकिस्तान में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक एवं म्यांमार में घुसकर आतंकवादियों के खिलाफ ऑपरेशन केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की बड़ी उपलब्धियों में शामिल है। केंद्र सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर भाजपा नेताओं एवं सांसद ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाया।

सेंटर प्वाइंट स्थित एक रेस्टोरेंट में शनिवार को भाजपा महानगर प्रभारी एवं क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भानू प्रताप सिंह, सांसद सतीश कुमार गौतम, महानगर अध्यक्ष डॉ. विवेक सारस्वत, जिलाध्यक्ष ठाकुर गोपाल सिंह आदि ने मोदी सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। इस अवसर पर महानगर उपाध्यक्ष बीएस पाल, दीपक शर्मा उर्फ अन्नू आजाद, मानव महाजन, यतेंद्र वाईके, मनीष राय, रीता राजपूत, संजय गोयल, शैलेंद्र गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


मोदी सरकार की उपलब्धि
- प्रधानमंत्री जनधन योजना के अंतर्गत देश में 23 करोड़ लोगों ने बैंक खाते खोले। डीबीटी व 2 लाख नि:शुल्क बीमा का लाभ
- प्रधानमंत्री उज्जवला योजना - देश में करीब 3 करोड़ गरीब महिलाओं को नि:शुल्क एलपीजी कनेक्शन एवं चूल्हा दिया जा चुका है। 8 करोड़ महिलाओं को देने का लक्ष्य
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रधानमंत्री बीमा सुरक्षा योजना - 12 रुपये साल के शुल्क पर 2 लाख तक दुर्घटना बीमा
- दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना - 18 हजार वंचित गांवों में विद्युतीकरण
- सौभाग्य योजना - गरीब परिवारों को नि:शुल्क बिजली कनेक्शन दिया जा रहा है।
- आयुष्मान भारत - इसके अंतर्गत 10 करोड़ परिवारों (50 करोड़ लोगों) को 5 लाख तक का इलाज नि:शुल्क करा सकेंगे।
- स्वच्छ भारत अभियान - 2019 तक देश को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया गया है।
- प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना - 48 हजार किमी नए सड़क का निर्माण हुआ है। प्रतिदिन 133 किमी सड़क निर्माण किया जा रहा है।
- किसान, युवा, महिला एवं आधारभूत ढांचा से संबंधित योजनाओं पर विशेष जोर

भ्रष्टाचार के प्रश्न पर फंसे भाजपा नेता
केंद्र सरकार की चार साल की उपलब्धियां गिना रहे भाजपा नेताओं को पत्रकारों के तल्ख सवालों का भी सामना करना पड़ा। भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री का नोटबंदी पर लिया गया फैसला ऐतिहासिक था। कालाधन, भ्रष्टाचार एवं आतंकवाद को जड़ से उखाड़ने में बहुत प्रभावी साबित हुआ। पत्रकारों ने कहा कि सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार खत्म होने के बदले बढ़ता जा रहा है। भाजपा के बरौली विधायक ठाकुर दलवीर सिंह ने स्वयं कई केस पकड़े है और उसकी शिकायत संबंधित मंत्रियों से की है। आरोपी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की बात कहकर भाजपा नेताओं ने इन सवालों से बचने का प्रयास किया। पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में सांसद सतीश गौतम ने कहा कि पिछले चार साल की जिले की सबसे बड़ी उपलब्धि खैर पलवल एवं रामघाट रोड का नेशनल हाईवे में शामिल होना एवं स्टेशन पर नए प्लेटफार्म का विस्तार है।

बूथ संपर्क अभियान आज, बाइक रैली कल
केंद्र सरकार के चार वर्ष पूरे होने एवं लोकसभा चुनाव 2019 को देखते हुए भाजपा द्वारा कई कार्यक्रम निर्धारित किये गए हैं। इसके अंतर्गत 27 मई को बूथ संपर्क अभियान (अभियान संयोजक अनेकपाल सिंह), 28 मई को बाइक रैली (अभियान संयोजक डॉ. निशित शर्मा, पुष्पेंद्र लाला एवं गौरव चौहान), समरसता अभियान (अभियान संयोजक सुनील निडर, निर्भय सिंह), स्वच्छता अभियान (अभियान संयोजक भूपेंद्र सिंह), ग्राम चौपाल (अभियान संयोजक मीना कुमारी, सत्या सिंह) आदि शामिल हैं।


चार साल पूरे होने पर मिष्ठान वितरण
भाजपा सिविल लाइन मंडल के अध्यक्ष भूपेंद्र वार्ष्णेय की अध्यक्षता में मोदी सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर मिष्ठान वितरण कर खुशी का इजहार किया गया। श्री वार्ष्णेय ने कहा कि मोदी सरकार ने अनेक कड़े फैसले लिए और उन पर सख्ती से अमल किया। भ्रष्टाचार पर लगाम लगाकर स्कैम व घोटाले से मुक्त उचित कूटनीति से देश दुनिया में सरकार की स्वच्छ छवि बनाई। अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए नोटबंदी एवं जीएसटी लागू की गई। 100 शहरों को स्मार्ट सिटी, जेवर में हवाई अड्डा, फ्रेट कॉरिडोर जैसी योजनाएं लागू की गईं। इस अवसर पर प्रमोद बघेल, मनोज, मुन्ना, सुरेश सिंह, विशाल, सत्यप्रकाश आदि मौजूद थ्रे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed