{"_id":"5a4bde1b4f1c1b5c248b5f88","slug":"121514921499-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरा: एक दर्जन ट्रेने रद्द, बाकी घंटों लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरा: एक दर्जन ट्रेने रद्द, बाकी घंटों लेट
Updated Wed, 03 Jan 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
कोहरा: एक दर्जन ट्रेने रद्द, बाकी घंटों लेट
ब्यूरो,अमर उजाला,अलीगढ़।
कोहरे ने यातायात पर जबरदस्त ब्रेक दबा दिया है। मंगलवार को ट्रेनों और रोडवेज बसों के साथ निजी वाहनों से सफर करने वाले लोग खासे परेशान रहे। अधिकांश हाईवे पर वाहन ढाबों पर ही खड़े रहे, क्योंकि कोहरे के कारण दृश्यता कम हो गई है। रेल प्रशासन ने अप और डाउन पूर्वा एक्सप्रेस, महाबोधि एक्सप्रेस, संगम एक्सप्रेस, लिंक एक्सप्रेस को मंगलवार को रद्द कर दिया।
लिच्छवी और गोमती एक्सप्रेस पहले से ही रद्द हैं। पूछताछ केंद्र के अनुसार दिल्ली जाने वाली ईएमयू पैसेंजर ट्रेन डेढ़ घंटे, गरीब रथ-18 घंटे, कैफियात एक्सप्रेस 18 घंटे, सांतरागाछी एक्सप्रेस 10 घंटे, रीवा एक्सप्रेस 15 घंटे, शताब्दी एक्सप्रेस आठ घंटे, पुरी एक्सप्रेस पांच घंटे, वैशाली एक्सप्रेस साढे़ 12 घंटे की देरी से चली।
सोमवार को गया जाने वाली महाबोधि एक्सप्रेस मंगलवार को 28 घंटे की देरी से आई। इसी तरह कानपुर जाने वाली नीलांचल एक्सप्रेस साढे़ 10 घंटे, नार्थईस्ट एक्सप्रेस नौ घंटे, रीवा एक्सप्रेस 17 घंटे, कैफि यात एक्सप्रेस 21 घंटे, कालका एक्सप्रेस छह घंटे, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस 18 घंटे और दादर-बरेली एक्सप्रेस छह घंटे की देरी से पहुंची। पूरे दिन मुसाफिर इन ट्रेनों की जानकारी करते हुए परेशान रहे।