{"_id":"5a1c7be14f1c1baf678be62c","slug":"121511816161-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ में कालाबाजारी के लिए जा रहा 400 बोरे गेहूं बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ में कालाबाजारी के लिए जा रहा 400 बोरे गेहूं बरामद
Updated Tue, 28 Nov 2017 02:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालाबाजारी के लिए जा रहा 400 बोरे गेहूं बरामद
ब्यूरो, अमर उजाला, अतरौली।
तहसील क्षेत्र के ब्लॉक बिजौली में सरकारी राशन की कालाबाजारी जारी है। बिजौली के सरकारी गोदाम से कालाबाजारी के लिए सरकारी राशन से भरी दो मेटाडोर पालीमुकीमपुर थाना पुलिस ने पकड़ी हैं। इनमें सरकारी कोटे का 400 बोरे गेहूं बरामद हुआ है।
पुलिस के अनुसार राशन डीलर के नाम से पर्चियां बनाकर मेटाडोर के जरिए रास्ता बदलकर हरदुआगंज मंडी में गेहूं ले जाया जा रहा था। पुलिस के साथ ही पूर्ति विभाग जांच में जुटी है। सूचना के बावजूद एसएमआई आफिस से एक भी कर्मचारी पालीमुकीमपुर थाने नहीं पहुंचा।
बताते चलें कि 11 मई को खुद शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह ने छापा मारकर 800 कट्टे कालाबाजारी के पकड़े थे। सोमवार शाम दो मेटाडोर में करीब 400 बोरे गेहूं बिजौली से तोछी के राशन डीलर के नाम से पर्ची काटकर हरदुआगंज मंडी ले जाया जा रहा था। बोरों पर सरकारी मुहर लगी है। तोछी और गूलापुर के बीच रास्ता बदलकर जा रही सरकारी राशन से भरी गाड़ियां देखकर लोगों को शक हुआ तो पुलिस कंट्रोल रूम, पालीमुकीमपुर थानाध्यक्ष और एसडीएम को सूचना दे दी।
विज्ञापन
इस पर पालीमुकीमपुर थानाध्यक्ष अजीत सिंह ने दोनों गाड़ियों को पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों गाड़ियों के चालकों ने स्वीकारा कि एसएमआई गोदाम से बोरे कर्मचारियाें ने यह गेहूं लदवाया था। गाड़ियां लेकर हरदुआगंज मंडी पहुंचने के लिए कहा गया था। एसओ ने बताया कि एसएमआई का मोबाइल बंद है। सूचना के बावजूद वह थाने नहीं आए। पूरा प्रकरण उच्चाधिकारियों के संज्ञान में है।
- पूर्ति निरीक्षक को जांच के आदेश दिए गए हैं। जो भी कालाबाजारी के इस खेल में शामिल होेंगे उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - शिवकुमार, एसडीएम।