{"_id":"5a0ca63c4f1c1b78548bd48c","slug":"121510778428-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बापू के हत्यारे नाथूराम गोडसे का महिमा मंडन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बापू के हत्यारे नाथूराम गोडसे का महिमा मंडन
Updated Thu, 16 Nov 2017 02:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बापू के हत्यारे नाथूराम गोडसे का महिमा मंडन
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
अखिल भारत हिंदू महासभा की ओर से बलिदान दिवस के बहाने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे का महिमा मंडन किया गया। इस मौके पर एक ऑडियो सीडी का भी विमोचन किया गया, जिसमें गोडसे के न्यायालय में दिये गए वक्तव्य के अलावा गांधी जी की हत्या को सही ठहराने की कोशिश की गई है।
बी दास कंपाउंड स्थित कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में महासभा की राष्ट्रीय सचिव महंत डॉ. पूजा शकुन पांडेय ने कहा कि यह देश का दुर्भाग्य है कि आजाद भारत में सच्चे देशभक्त को फांसी दी गई। गांधी की हत्या के बाद महाराष्ट्र एवं समूचे भारत में मराठी ब्राह्मणों तथा महासभा के कार्यकर्ताओं का कत्लेआम हुआ, जिसे कांग्रेस सरकार ने पूरा समर्थन दिया।
राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक पांडेय ने कहा कि आज देश के युवाओं को गोडसे के बलिदान की सच्ची कहानी बताने की आवश्यकता है। प्रदेश उपाध्यक्ष गजेंद्र पाल सिंह ने कहा कि 60 वर्ष के कांग्रेस शासनकाल में सच्चे देशभक्तों के नाम पर मिट्टी डाली गई है। उन्हीं का महिमा मंडन हुआ, जो कांग्रेसी थे। महासभा पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने गोडसे के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। जयवीर शर्मा, अनिल वर्मा, हरी शंकर शर्मा, राजीव भोला, सचिन शर्मा, अभिषेक गुप्ता, मनोज सैनी आदि मौजूद थे।