{"_id":"5a04bd494f1c1b8d698ba748","slug":"121510260041-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यह है प्लान जो कठपुला के ट्रैफिक सिस्टम में डालेगा जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यह है प्लान जो कठपुला के ट्रैफिक सिस्टम में डालेगा जान
Updated Fri, 10 Nov 2017 02:10 AM IST
विज्ञापन
यह है प्लान जो कठपुला के ट्रैफिक सिस्टम में डालेगा जान
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
पुराने शहर को सिविल लाइंस इलाके से जोड़ने का एक प्रमुख माध्यम कठपुला ओवर ब्रिज से सिविल लाइंस की ओर डायवर्ट किए गए ट्रैफिक को सिविल कोर्ट के बाहर टर्न मिलता है। इससे वहां हमेशा जाम लगे रहने की समस्या पैदा हो गई है। इस समस्या के समाधान के लिए एटीएस के प्रभारी हेमेंद्र कुमार सिंह ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर कुछ सुझाव प्रस्तुत किए हैं। हेमेंद्र कुमार ने ही यहां पर एसएसपी रहे असीम अरुण के समय नौरंगीलाल इंटर कालेज से दीवानी कचहरी तक के हिस्से में बस टेंपो अड्डे, मोटरसाइकिल, पार्किंग, फूड कोर्ट आदि का प्लान 2009 में बनाकर दिया था।
मौजूदा व्यवस्था
कठपुला से सिविल लाइन की ओर जाने का इस समय केवल एक मार्ग है। वह है नौरंगीलाल इंटर कालेज होकर दीवानी कचहरी के सामने से टर्न लेकर या सीधे। क्योंकि यहां तक के क्षेत्र में डिवाइडर लगाकर ट्रैफिक वनवे किया गया है। इससे कचहरी प्वाइंट पर जाम की जबरदस्त समस्या है। इसी सड़क पर बस अड्डे, स्कूल, टेंपो अड्डा भी है।
यह हो व्यवस्था
कठपुला से सिविल लाइन की ओर आने पर जो डिवाइडर शास्त्री पार्क पर लगाया गया है, उसे सुभाष चौक ले जाया जाए। अक्रूर पार्क पर जो डिवाइडर लगाया गया है। उसे दीवानी कचहरी वाले डिवाइडर को सीधा करके सुभाष चौक तक ले जाया जाए।
विज्ञापन
यह होगा फायदा
- कठपुला से केवल एक ओर (कचहरी की ओर) डायवर्ट होने वाला ट्रैफिक नई व्यवस्था में तीन जगह डायवर्ट होगा (दीवानी कचहरी की ओर, डीएम आवास वाले रोड की ओर और स्टेट बैंक सेंटर प्वाइंट की ओर)
- जिनको बरछी बहादुर दरगाह आना है वह सुभाष चौक गोल चक्कर पर टर्न लेकर आ सकते है
- इस चौराहे को और बीच में किया जा सकता है। जिससे पूरी तरह गोल चक्कर बन जाए। अभी यह थोड़ा घंटाघर की तरफ दबा हुआ है।