फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   अलीगढ़ में ठहरेगी जम्मूतवी इलाहाबाद स्पेशल

अलीगढ़ में ठहरेगी जम्मूतवी इलाहाबाद स्पेशल

Thu, 17 Aug 2017 03:16 AM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 03:16 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़ में ठहरेगी जम्मूतवी इलाहाबाद स्पेशल
जम्मूतवी-इलाहाबाद स्पेशल ठहरेगी अलीगढ़ में
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

रेलवे अफ सरों ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इलाहाबाद और जम्मूतवी के बीच एक और विशेष ट्रेन का संचालन किया है, जो अलीगढ़ में ठहरेगी। यह ट्रेन 6 सितंबर से 26 अक्तूबर तक प्रत्येक बुधवार इलाहाबाद से चलेगी और गुरुवार को जम्मूतवी से लौटेगी। इस ट्रेन में सामान्य श्रेणी के चार, स्लीपर के 12, द्वितीय श्रेणी एसी के दो और दो ही एसएलआर कोच हैं।

सीपीआरओ गौरव कृष्ण बंसल ने बताया कि यह ट्रेन बुधवार को इलाहाबाद से दोपहर 3:20 बजे चलकर फतेहपुर 4:35 बजे, कानपुर 5:55 बजे, इटावा में शाम 7:38 बजे, टूंडला रात 8:58 बजे, अलीगढ़ रात 10 बजे, गाजियाबाद 11:48 बजे, दिल्ली 12:35, पानीपत रात 2:25 बजे, अंबाला सुबह 4:30 बजे, लुधियाना सुबह 7:50 बजे, जालंधर कैंट 9:10 बजे, पठानकोट 11:40 बजे और दोपहर 1:50 बजे जम्मूतवी पहुंचेगी।
विज्ञापन


उसी दिन रात को 10:10 बजे जम्मूतवी से चलकर रात 12:08 बजे पठानकोट, जालंधर कैंट 2:00 बजे, लुधियाना सुबह 3:35 बजे, अंबाला 5:55 बजे, पानीपत 8:18 बजे, दिल्ली 10:15 बजे, गाजियाबाद सुबह 11:28 बजे, अलीगढ़ दोपहर 12:55 बजे, इटावा दोपहर 2:56 बजे, कानपुर 4:30 बजे, फ तेहपुर शाम 5:50 बजे और इलाहाबाद रात 8:25 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed