फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   विद्यार्थियों से मारपीट कर गालियां देते थे अध्यापक, निलंबित

विद्यार्थियों से मारपीट कर गालियां देते थे अध्यापक, निलंबित

Wed, 09 Aug 2017 01:43 AM IST
Updated Wed, 09 Aug 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
विद्यार्थियों से मारपीट कर गालियां देते थे अध्यापक, निलंबित
विद्यार्थियों से मारपीट कर गालियां देते थे अध्यापक, निलंबित
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

विद्यालय में समय से ड्यूटी पर न मिलने पर बीएसए ने एक सहायक अध्यापक को निलंबित कर दिया है। उस पर विद्यार्थियों से मारपीट और गाली-गलौज करने का भी आरोप है। इसके अलावा निरीक्षण में गैरहाजिर पाए गए डेढ़ दर्जन अध्यापकों के वेतन में कटौती के आदेश बीएसए ने दिए हैं।

बीएसए धीरेंद्र कुमार ने 28 जुलाई को चंडौस ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय नगला सरूआ का निरीक्षण किया था। निरीक्षण में सहायक अध्यापक अमित कुमार गैरहाजिर पाए गए। पूछताछ में छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि अमित कुमार कभी-कभी विद्यालय आते हैं और जिस दिन विद्यालय आते हैं।
विज्ञापन


उस दिन शिक्षण कार्य के नाम पर विद्यार्थियों से मारपीट करते हैं। गंदी-गंदी गालियां देते हैं और अध्यापक उपस्थित रजिस्टर पर छेड़छाड़ कर उसमें हस्ताक्षर करते हैं। बीएसए ने उक्त अध्यापक को निलंबित कर दिया है और गंगीरी के बाजीदपुर विद्यालय से संबद्ध कर दिया है। इधर, बीएसए ने कई विद्यालयों का निरीक्षण किया। इसमें गैरहाजिर पाए जाने पर डेढ़ दर्जन शिक्षक-शिक्षिकाओं के वेतन में कटौती के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed