{"_id":"5988c65c4f1c1b4f618b46cc","slug":"121502135900-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन पर घेवर का करोड़ों में कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षाबंधन पर घेवर का करोड़ों में कारोबार
Updated Tue, 08 Aug 2017 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षाबंधन पर घेवर का करोड़ों में कारोबार
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
रक्षाबंधन के अवसर पर महानगर में घेवर की जबर्दस्त बिक्री होने से हलवाइयों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई है। पिछले दो-तीन दिन में करोड़ों में कारोबार का अनुमान लगाया जा रहा है।
जीएसटी लगने के बाद बाजार में असमंजस की स्थिति है। ऐसे में महानगर के नामी मिष्ठान भंडारों एवं हलवाई की दुकानों पर घेवर सीमित मात्रा में बने थे। लेकिन अंतिम दो दिन में अनुमान के विपरीत बिक्री होने से मिठाई कारोबारियों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई है। आलम यह रहा कि अधिकतर बड़े दुकानदारों के यहां स्टॉक खत्म हो गया। सोमवार सुबह सेंटर प्वाइंट, रेलवे रोड, मामू भांजा, रामघाट रोड, अवंतिका कॉलोनी, नौरंगाबाद, आगरा रोड, सराह हकीम समेत प्रमुख बाजारों में घेवर के लिए सुबह से ही ग्राहक पहुंचने लगे।
सेंटर प्वाइंट के प्रतिष्ठित मिष्ठान व्यापारी सुमित अग्रवाल ने बताया कि रविवार रात को ही घेवर समाप्त हो गया था। ग्राहकों की मांग को देखते हुए सोमवार के कुछ अतिरिक्त घेवर बनवाने पड़े। उन्होंने बताया कि पिछले साल से अच्छा कारोबार रहा।
विज्ञापन
मामू भांजा के व्यवसायी प्रदीप ख्यालीराम ने बताया कि घेवर के अतिरिक्त दूध, दही, पनीर एवं मिठाई आदि की भी खूब बिक्री हुई। अनुमान से बहुत अच्छा कारोबार रहा।
---