{"_id":"5984dc1c4f1c1b394d8b4688","slug":"121501879324-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ में कुएं में मिला गर्भवती का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ में कुएं में मिला गर्भवती का शव
Updated Sat, 05 Aug 2017 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खैर में कुएं में मिला गर्भवती का शव
ब्यूरो, अमर उजाला, खैर (अलीगढ़)।
सोफा चौकी के गांव शिवाला खुर्द के जंगल में स्थित एक कुएं में एक गर्भवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गये।
सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। काफी मशक्कत के बाद शव को कुएं से बाहर निकाला जा सका। शव अत्यधिक गला होने के कारण पहचान नहीं हो सकी।
पुलिस के अनुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत का कारण पता चल सकेगा। पुलिस के अनुसार महिला के गर्भ से आधा शिशु बाहर निकला हुआ था।
शुक्रवार सुबह शिवाला खुर्द गांव के कुछ लोग जंगल जा रहे थे तभी रास्ते में एक कुएं से उठती दुर्गंध पर पास पहुंचे कुएं में झांका तो एक शव तैरता हुआ दिखाई दिया। इस पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर चौकी के दरोगा धीरज सिंह पहुंच गये।
विज्ञापन
ग्रामीणों के सहयोग से शव को कुएं से बाहर निकला गया। शव करीब 25 वर्षीय महिला का बताया जा रहा है। उसके पेट में बच्चा भी था। पुलिस के अनुसार शव एक माह पुराना लग रहा है।