{"_id":"5984dc184f1c1b394d8b4685","slug":"121501879320-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ में मिलावट के शक में पकड़ा गया 36 कुंतल मावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ में मिलावट के शक में पकड़ा गया 36 कुंतल मावा
Updated Sat, 05 Aug 2017 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिलावट के शक में 36 कुंतल मावा पकड़ा
ब्यूरो, अमर उजाला, अतरौली (अलीगढ़)।
पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शुक्रवार को मिलावट के शक में दो गाड़ियों में बिक्री के लिए ले जाया जा रहा 36 कुुंटल मावा पकड़ लिया। इस मावा का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है।
सैंपल लेने के बाद बाकी मावा उन्हीं लोगों को सौंप दिया गया जिनका था। पुलिस के अनुसार सैंपल जांच में मावा में मिलावट पाई गई तो उक्त लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।
रक्षाबंधन पर मिठाइयों की जबर्दस्त मांग और नकली, मिलावटी मावा की खपत को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने अभियान छेड़ रखा है। बताते हैं कि शुक्रवार को गांव खेड़िया रफातपुर से दो गाड़ियों में करीब 36 कुंटल मावा बिक्री के लिए अलीगढ़ ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन
किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। इस पर पुलिस ने दोनों गाड़ियों को अतरौली कस्बे में पकड़ लिया। सूचना पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम पहुंची और सैंपल लिये। दोनों गाड़ियां पुलिस की कस्टडी में हैं।
- कंट्रोल रूम की सूचना पर मावा पकड़ा गया था। सैंपल जांच के लिए भेजे गये हैं। जांच रिपोर्ट में मिलावट मिलने पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। मावा खराब न हो इसलिए जिनका था, उनकी सुपुर्दगी में दे दिया गया है। - उत्तमचंद पटेल, कोतवाल