{"_id":"597266e34f1c1b29028b46a8","slug":"121500669667-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ जिला अस्पताल में प्रमाण पत्र को लेकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ जिला अस्पताल में प्रमाण पत्र को लेकर हंगामा
Updated Sat, 22 Jul 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल में प्रमाण पत्र को लेकर हंगामा
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
मलखान सिंह जिला अस्पताल में शुक्रवार को स्वास्थ्य प्रमाण पत्र बनवाने आए छात्रों ने हंगामा काटा। मौके पर पहुंचे भाजपा नेता प्रदीप पेंटर ने जब अस्पताल प्रशासन से मामले की जानकारी की तो कार्यवाहक सीएमएस ने कह दिया कि वह दो बजे से पहले किसी भी प्रमाण पत्र पर हस्ताक्षर नहीं करेंगे। बाद में छात्रों को समझा कर शांत किया गया।
जिला अस्पताल में इन दिनों बीएड में चयनित, पालीटेक्निक आदि के अभ्यर्थी स्वास्थ्य प्रमाण पत्र बनवाने आ रहे हैं। शुक्रवार को प्रमाण पत्र तो बन गए लेकिन उस पर सीएमएस के हस्ताक्षर नहीं हुए।
इस पर एक अभ्यर्थी ने भाजपा नेता प्रदीप पेंटर को बुला लिया। जब प्रदीप पेंटर ने सीएमएस से कारण पूछा तो वह बोले कि मैं दो बजे से पहले साइन नहीं करूंगा।
इस अजीब से उत्तर पर वहां मौजूद अभ्यर्थियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। बाद में छात्रों के दबाव और मौके को देखते हुए उन्होंने प्रमाण पत्रों पर हस्ताक्षर किए।