फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   विद्यालयों की फीस वृद्धि दर पर नजर रखने के आदेश

विद्यालयों की फीस वृद्धि दर पर नजर रखने के आदेश

Tue, 04 Jul 2017 01:19 AM IST
Updated Tue, 04 Jul 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
विद्यालयों की फीस वृद्धि दर पर नजर रखने के आदेश
विद्यालयों की फीस वृद्धि दर पर नजर रखने के आदेश
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जन जाति आयोग के उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नायक ने शिक्षा अधिकारियों को निजी विद्यालयों द्वारा की जा रही फीस वृद्धि दर पर नजर रखने को कहा है। साथ ही यह भी देखने के निर्देश दिए हैं कि इन विद्यालयों में 25 फीसदी गरीब विद्यार्थियों को प्रवेश दिए जाने संबंधी आदेशों का अनुपालन हो रहा है अथवा नहीं।
वरुणालय में उपाध्यक्ष नायक ने कहा कि योगी सरकार सामान्य और अनुसूचित जातियों दोनों ही के कल्याण के लिए संकल्पबद्ध है और पं. दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय कार्यक्रम में समाज के अंतिम व्यक्ति को भी लाभान्वित करना है। उन्होंने कहा कि प्राइवेट क्षेत्र के विद्यालयों में प्रवेश शुल्क, विकास शुल्क, वार्षिक शुल्क अलग-अलग रूप में न लिया जाए। यह भी देखा जाए कि किताबों की सूची के संबंध में मनमानी तो नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

यह भी देखा जाए कि एनसीईआरटी की पुस्तकें पढ़ाई जा रही हैं अथवा नहीं। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुलदीप को निर्देश दिए कि मथुरा रोड स्थित एटूजैड प्लांट में कूड़ा निस्तारण के दौरान फैलने वाली दुर्गंध को रोकने के लिए तौर तरीकों में बदलाव किया जाए। ताकि आसपास का पर्यावरण सुरक्षित रह सके। पुलिस को निर्देशित किया कि रात में विभिन्न क्षेत्रों में गश्त बढ़ाकर अपराध पर अंकुश लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए कि विभिन्न पेंशन योजनाओं का पैसा पात्र लाभार्थियों के खाते में समय से पहुंचा दिया जाए। इस मौके पर विभिन्न विभागों के अफसरों के साथ भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष गंगाशरण, मान सिंह बघेल, उमेश बघेल, गोविंद शरण शर्मा, शिव नारायण दिवाकर, अनिल गोविल व दीपक आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed