{"_id":"59541a0f4f1c1b51178b4740","slug":"121498683919-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ में संयम स्वर्णिम महोत्सव शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ में संयम स्वर्णिम महोत्सव शुरू
Updated Thu, 29 Jun 2017 02:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रभात फेरी के साथ संयम स्वर्णिम महोत्सव शुरू
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
दिगंबर जैन समाज की ओर से आचार्य 108 विद्यासागर महाराज एवं आचार्य निर्मल सागर महाराज के 50वें दीक्षा अवसर पर स्वर्णिम संयम व साधना पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संयम स्वर्णिम महोत्सव का शुभारंभ बुधवार सुबह प्रभात फेरी के साथ शुरू हुआ।
प्रभात फेरी में जैन समाज के करीब 500 महिला, पुरुष एवं बच्चे उत्साह के साथ शामिल हुए। विद्या को गुरु की संज्ञा देेते हुए नगरवासियों से अधिकाधिक ज्ञान लेने के लिए प्रेरित किया।
प्रभात फेरी लखमी चंद पांडया खंडेलवाल जैन मंदिर से प्रारंभ होकर हाथरस अड्डा, पालीवाल इंटर कालेज, रामलीला ग्राउंड, दुबे का पड़ाव, कंपनी बाग चौराहा होते हुए आगरा रोड, मदार गेट, आर्य समाज रोड होकर अचल सरोवर रोड, गिलहराज मंदिर, मान सिंह सराय होकर पार्श्वनाथ खंडेलवाल पं. जैन मंदिर पर समाप्त हुई।
विज्ञापन
प्रभातफेरी के उपरांत गंगेरवाल जैन समाज की ओर से बाग वाले मंदिर के पास दूध व शर्बत वितरित किया गया। शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर लेखराज नगर में चौंसठ रिद्घि विधान भी आयोजित किया गया।
अपराह्न साढ़े तीन बजे जैन समाज के प्रमुख लोगों ने सीएमएस हीरा सिंह के साथ मलखान सिंह चिकित्सालय में 200 मरीजों को फल वितरित किया। समापन बड़ा जैन मंदिर खिरनीगेट पर महाआरती से किया गया। विद्या सागर चालीसा का पाठ व महामंत्र का पाठ किया गया।
इस मौके पर सुरेश जैन, कैलाश जैन, सोनल, अजय जैन, पीके जैन, प्रदीप जैन, मुनेश जैन, राजीव जैन, संजीव पाटनी, राजीव पाटनी, राकेश जैन, दीपक जैन, सुनील जैन, नरेंद्र जैन, अंशुल जैन, सुरजीत जैन, महेेंद्र, संजय, सुनील, यतीश, प्रवीण, उमेश, सौरभ, हेमंत, राजेश, नरेश, अनिल, नविता, मीना, रंजू, नीना, रितु, सरिता, महेंद्र, नरेंद्र, हरिकांत, घनश्याम, राजकुमार आदि उपस्थित थे।