{"_id":"5f4c1bf88ebc3eabe82ce2f2","slug":"121-people-including-66-women-infected-with-corona-virus-in-aligarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ में 66 महिलाओं सहित 121 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ में 66 महिलाओं सहित 121 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित
Mon, 31 Aug 2020 03:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 31 Aug 2020 03:06 AM IST
विज्ञापन
corona in india
- फोटो : पीटीआई
कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से जनपद में फैल रहा है। 66 महिलाओं सहित 121 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं। अब जनपद में संक्रमित लोगों की संख्या 4306 तक पहुंच गई है, जिसमें से 2922 लोग निरोग होकर घर चले गए हैं। रविवार को 107 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। जनपद में 1355 सक्रिय मरीज हैं।
विज्ञापन
कोरोना का संक्रमण तेजी से फैलने से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी चिंतित हैं। रविवार को जेएन मेडिकल कॉलेज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय, प्राइवेट लैब एवं एंटीजन टेस्ट की रिपोर्ट में 121 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इसमें 54 युवा हैं।
विज्ञापन
जट्टारी में 13, नगला मानसिंह में 11 और नगला भमोला बाईपास में 10 लोग चपेट में आए हैं। क्वार्सी होली चौक के 4, सुरेंद्रनगर के 4, खेडा नारायण सिंह के 4, महेंद्रनगर के 3 और गायत्री नगर खैर बाईपास के तीन लोग संक्रमित हैं।
विज्ञापन
रामबाग कॉलोनी, बैंक कॉलोनी प्रीमियर नगर, खैर बाईपास बुद्धविहार और महावीरनगर के दो-दो लोग चपेट में आए हैं। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि लक्षण के आधार पर संक्रमितों को कोविड-19 हॉस्पिटल और होम आइसोलेट किया जा रहा है। परिजनों एवं संपर्क में आए लोगों को क्वारंटीन कर नमूना लिया जा रहा है।
कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। मास्क, दो गज की दूरी एवं बार-बार हाथ धोते रहने के नियम का पालन करें। जन भागीदारी से ही इस बीमारी पर काबू पाया जा सकता है। महामारी को बढ़ने से रोकना देश के हर जिम्मेदार नागरिक का कर्त्तव्य है।
- डॉ. बीपी सिंह कल्याणी, सीएमओ