फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   121 Corona positive found in aligarh today

66 महिलाएं सहित 121 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित

Mon, 31 Aug 2020 01:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
121 Corona positive found in aligarh today
सामाजिक दूरी ताक पर, शाहजमाल करबला के गेट पर जुटी भीड़। - फोटो : CITY OFFICE
दो गज की दूरी एवं मास्क के नियम का पालन गंभीरता से करें। कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से जनपद में फैल रहा है। 66 महिला सहित 121 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं। अब जनपद में संक्रमित लोगों की संख्या 4306 तक पहुंच गई है, जिसमें से 2922 लोग निरोग होकर घर चले गए हैं। रविवार को 107 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। जनपद में 1355 सक्रिय मरीज है।
विज्ञापन

कोरोना का संक्रमण तेजी से फैलने से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी चिंतित हैं। रविवार को जेएन मेडिकल कॉलेज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय, प्राइवेट लैब एवं एंटीजन टेस्ट की रिपोर्ट में 121 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इसमें 54 युवा हैं। जट्टारी में 13, नगला मानसिंह में 11 और नगला भमोला बाईपास में 10 लोग चपेट में आए हैं।
विज्ञापन

क्वार्सी होली चौक के 4, सुरेंद्रनगर के 4, खेडा नारायण सिंह के 4, महेंद्रनगर के 3 और गायत्री नगर खैर बाईपास के तीन लोग संक्रमित हैं। रामबाग कॉलोनी, बैंक कॉलोनी प्रीमियर नगर, खैर बाईपास बुद्धविहार और महावीरनगर के दो-दो लोग चपेट में आए हैं। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि लक्षण के आधार पर संक्रमितों को कोविड-19 हॉस्पिटल और होम आइसोलेट किया जा रहा है। परिजनों एवं संपर्क में आए लोगों को क्वारंटीन कर नमूना लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। मास्क, दो गज की दूरी एवं बार-बार हाथ धोते रहने के नियम का पालन करें। जन भागीदारी से ही इस बीमारी पर काबू पाया जा सकता है। महामारी को बढ़ने से रोकना देश के हर जिम्मेदार नागरिक का कर्त्तव्य है।
- डॉ. बीपी सिंह कल्याणी, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed