{"_id":"61f2f873fe246f14a55ecbce","slug":"12-days-left-for-voting-could-not-get-photo-identity-card-city-office-news-ali2839497129","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः मतदान को 12 दिन शेष...नहीं मिल सके फोटो पहचान पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः मतदान को 12 दिन शेष...नहीं मिल सके फोटो पहचान पत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले चरण में 12 दिन बाद 10 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। प्रशासन के दावों के बाद भी अब तक जिले के करीब 1.43 लाख मतदाताओं को फोटो पहचान पत्र उपलब्ध नहीं हो सके हैं। ऐसे में उन्हें तहसील व डाकघरों के चक्कर काटने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
जिले में मतदाता सूची के पुनरीक्षण के साथ ही नए वोटरों के नाम जोड़ने के अलावा पुराने मतदाताओं के त्रुटियों वाले फोटो पहचान पत्रों को ठीक कर डुप्लीकेट पहचान पत्र जारी किए गए हैं। अभियान के दौरान करीब 1.40 लाख नए वोटरों के नाम सूची में जोड़े गए हैं। करीब तीन हजार से अधिक मतदाताओं के नाम सूची में संशोधित किए गए हैं। जिला निर्वाचन कार्यालय ने करीब 1.43 लाख मतदाताओं का डाटा जयपुर भेजा था। जहां से सातों विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं के फोटो पहचान पत्र जारी कर तहसीलों को भेज दिए गए हैं। इन पहचान पत्रों को डाक विभाग से स्पीड पोस्ट के जरिये मतदाताओं के घरों तक पहुंचाया जा रहा है। हालांकि, अधिकांश मतदाताओं को फोटो युक्त पहचान पत्र उपलब्ध नहीं कराए जा सके हैं।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि फोटो पहचान पत्रों का स्पीड पोस्ट के जरिये वितरण शुरू करा दिया गया है। मतदान से पूर्व ही सभी मतदाताओं को फोटो पहचान पत्र उपलब्ध कराने का लक्ष्य तय किया गया है।
विज्ञापन
विधानसभा वार मतदाताओं को नहीं मिले पहचान पत्र
खैर - 23556, बरौली -18156, अतरौली -15003, छर्रा -17384, कोल - 24706, अलीगढ़ - 24210, इगलास - 20171।