{"_id":"5c65d5ffbdec2273824478ca","slug":"11550177791-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुकेश ने शिब्बों को महामंत्री पद से हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुकेश ने शिब्बों को महामंत्री पद से हटाया
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़।
भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह लोधी ने सुमित शिब्बो को महामंत्री पद से हटा दिया है। उन्होंने शिब्बो पर संगठन विरोधी कार्य करने का आरोप लगाया है। इस मामले में शिब्बो का कहना है कि उन्हें मौखिक सूचना दी गई है। अभी तक लिखित रूप से किसी ने कुछ नहीं कहा है।
बता दें कि मंगलवार को यूनिवर्सिटी सर्किल पर हुए मारपीट एवं बवाल के दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह लोधी की गाड़ी पर फायरिंग हुई थी। इसके बाद जिला महामंत्री सुमित शिब्बो ने फेसबुक पर टिप्पणी की थी कि ‘संगठन को मजाक बनाकर रख दिया है, सुरक्षा की मांग ऐसे ही कर लेते’।
सोशल मीडिया के माध्यम से यह बात जंगल में आग की तरह फैल गई। मुकेश सिंह का कहना है कि महामंत्री शिब्बो को पद से हटा दिया गया है और इससे संबंधित सूचना प्रदेश अध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष को दे दी गई है। शिब्बो का कहना है कि उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट किया था लेकिन भाजपा या किसी संगठन का नाम नहीं लिया है।