{"_id":"5c37a8ebbdec2273487f1d9e","slug":"11547151595-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्र रक्षा फाउंडेशन की एक चाय फौजी के नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्र रक्षा फाउंडेशन की एक चाय फौजी के नाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
राष्ट्र रक्षा फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ. मधु आंधीवाल ने बताया कि फाउंडेशन के द्वारा देश की रक्षा और देश प्रेम की भावना का प्रदर्शन एक नए अंदाज में किया जाएगा।
रामघाट रोड स्वर्ण जयंती नगर स्थित साईं रेस्टोरेंट में पत्रकार वार्ता में उन्होंने बताया कि इस मुहिम की शुरुआत अलीगढ़ शहर से ‘एक चाय फौजी के साथ’ नाम से की जा रही है। इसके अंतर्गत हम एक कप चाय फौजियों के साथ पीने का गौरव प्राप्त करने वाले हैं।
कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक व्यक्ति अपने घर एक गुल्लक रखेगा, जिसमें वो प्रतिदिन 5 रुपये फौजी के साथ चाय के नाम से डालेगा और ठीक एक महीने बाद सभी लोग श्री रामलीला मैदान में अपनी-अपनी गुल्लक को लेकर इकट्ठा होंगे।
विज्ञापन
सभी इकट्ठे पैसों को जिलाधिकारी के माध्यम से सेना के नाम डीडी बनाकर भेजा जाएगा। इसकी शुरुआत गुरुवार से कर दी गई है। पहला कार्यक्रम 26 जनवरी को किया जाएगा और उसी दिन ध्वजारोहण भी किया जाएगा।
इस अवसर पर सुनील कौशल, दया शर्मा, वर्षा गौड़, मोहित नगाइच, शुभा कौशिक, राहुल शर्मा, शैलेंद्र शर्मा, अखिलेंद्र सिसौदिया, बीना चौहान, ज्योति, पम्मी, अनीता गर्ग, उमेश गौड़, अल्का आदि मौजूद थे।