{"_id":"5c36648ebdec2256ec3d0c78","slug":"11547068558-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीनदयाल अस्पताल आ सकते हैं योगी आदित्यनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीनदयाल अस्पताल आ सकते हैं योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
जनवरी महीने में योगी आदित्यनाथ दीनदयाल संयुक्त अस्पताल में आ सकते हैं। वह यहां पर प्रदेश के माडल अपग्रेडेड हास्पिटलों में चयनित हो चुके डीडी अस्पताल में हो रहे अपग्रेडेशन के कार्य को भी देखेंगे। साथ ही अस्पताल पर बनी डॉक्यूमेंट्री को भी देख सकते हैं। अस्पताल प्रशासन ने सीएम के आगमन को देखते हुए सभी जरूरी इंतजाम करने शुरू कर दिए हैं।
आगामी 15 से 20 जनवरी के बीच में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अलीगढ़ में आ कर कुछ चार पांच अति महत्वपूर्ण विकास से जुड़ी परियोजनाओं को हरी झंडी दिखा सकते हैं। इसमें अलीगढ़ से कानपुर सिक्सलेन, अलीगढ़ पलवल फोरलेन, अलीगढ़ मुरादाबाद हाई वे, डिफेंस कॉरिडोर संबंधी कुछ प्रोजेक्ट शामिल हैं। इसी दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भी अलीगढ़ में होंगे।
अस्पताल की सीएमएस डॉ. याचना शर्मा कहती हैं कि उनका हास्पिटल प्रदेश के पांच उन हास्पिटलों में चयनित हुआ है जिनका अपग्रेडेशन होना है। इसमें लखनऊ के दो हास्पिटल, प्रयागराज का एक, नोएडा का एक और अलीगढ़ का दीनदयाल हास्पिटल शामिल है। यहां पर 76 लाख रुपये की लागत से इमरजेंसी आदि का सौंदर्यीकरण हो रहा है। कुछ दिन पहले लखनऊ की एक टीम डाक्यूमेंट्री भी बना कर ले गई है। इसी काम की प्रगति का जायजा लेने मुख्यमंत्री अस्पताल आएंगे। जिसके लिए हम पूरी तैयारी कर रहे हैं।