{"_id":"5c36639bbdec2256e0515d69","slug":"11547068315-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की समस्याओं को लेकर ऊर्जा मंत्री से मिले दलवीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की समस्याओं को लेकर ऊर्जा मंत्री से मिले दलवीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
जनपद में किसानों एवं आम उपभोक्ताओं की समस्या को लेकर बरौली विधायक ठाकुर दलवीर सिंह ने प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा से मुलाकात की। जनपद में सामान्य योजना के अंतर्गत किसानों द्वारा निजी नलकूपों के लिए विद्युत संयोजन के लिए आवेदन किए गए हैं। जनपद में ट्रांसफार्मर की कमी के कारण किसानों के नलकूपों की लाइनें ऊर्जीकृत नहीं हो पा रही है।
ऊर्जा मंत्री फोन पर प्रबंध निदेशक, आगरा दविविनि एसके वर्मा को अलीगढ़ में ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। विधायक ने ऊर्जा मंत्री को बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में जिन ग्रामों और मजरो में नई विद्युत लाइनें बनी हैं और ग्रामीणों ने कनेक्शन की सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर कनेक्शन करा लिए हैं किंतु विद्युत लाइनें ऊर्जीकृत नहीं हुई हैं वहां पर विद्युत विभाग द्वारा विद्युत बिल बनाकर भेज दिए गए हैं।
ऐसे उपभोक्ताओं के विद्युत बिल संशोधित किए जाएं। इस पर ऊर्जामंत्री ने अधीनस्थों को निर्देश दिए कि जब तक विद्युत कनेक्शन चालू न हो जाए, उससे पूर्व के सभी विद्युत बिल संशोधित किए जाए। इस अवसर पर विधायक प्रवक्ता सुशील गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य हरेंद्र सिंह, एएमयू के छात्र नेता अजय सिंह मौजूद थे।