{"_id":"5c0c28c1bdec2241d20021cd","slug":"11544300737-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे का सबब बन रहे कूड़ा कलेक्शन प्वाइंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे का सबब बन रहे कूड़ा कलेक्शन प्वाइंट
Updated Sun, 09 Dec 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़।
शहर में विभिन्न स्थानों पर बने कूड़ा कलेक्शन प्वाइंट अब हादसे का सबब भी बनने लगे हैं। लगातार रोबोट मशीनों से कूड़ा उठाते उठाते कई कलेक्शन प्वाइंट्स पर गड्ढे हो गए हैं जो हादसे का कारण बन रहे हैं। कूड़ा कलेक्शन प्वाइंट के चलते आसपास के लोगों को असुविधा का सामना भी करना पड़ता है।
मैरिस रोड पर एएमयू अब्दुल्ला स्कूल के बाहर ही कूड़ा कलेक्शन प्वाइंट है। यहां पर गहरा गड्ढा हो गया है। कई बार तो स्कूल के बच्चे भी इसमें गिर चुके हैं। गत दिनों एक कार चालक ने रात को खाली जगह देखकर कार पार्क करने को गाड़ी बढ़ा दी। कार का फ्लोर जमीन से लग गया।
गाड़ी फंस गई। ऐसे ही कलेक्शन प्वाइंट दुबे के पड़ाव, सराय हकीम, मलखान सिंह जिला अस्पताल के सामने, मछली वाली गली के सामने, मसूदाबाद चौराहा, खिरनी गेट पुलिस चौकी के पास, रामघाट रोड पर किशनपुर की ओर जाने वाले रास्ते के प्वाइंट पर, स्वर्ण जयंती नगर में एंट्री प्वाइंट सहित अन्य स्थानों पर हैं। लेकिन नगर निगम इस ओर उदासीन ही बना हुआ है।
विज्ञापन
आसपास के लोगों के लिए नासूर हैं कूड़ा प्वाइंट
दुवे के पड़ाव पर एक बच्चों के डाक्टर हैं डॉ. देवेंद्र गुप्ता। इनके क्लीनिक के बाहर ही कूड़े का प्वाइंट बना दिया गया है। यहां बीमार बच्चे आते हैं। कूड़े से उनके स्वास्थ्य पर और विपरीत प्रभाव पड़ता है। इसी तरह जिला अस्पताल और जिला महिला अस्पताल के बाहर कूड़े के ढेर हैं जो बीमारों को और बीमार करते हैं।