{"_id":"5c06ed29bdec22419975b28d","slug":"11543957801-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-अटेंडस एप्लीकेशन आज होगा लांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-अटेंडस एप्लीकेशन आज होगा लांच
Updated Wed, 05 Dec 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डे्स्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
बेसिक स्कूलों के अध्यापक व प्राथमिक अस्पतालों के डॉक्टर सहित स्टाफ की हाजिरी के लिए आज (बुधवार) कलेक्ट्रेट में ई-अटेंडेंस एप्लीकेशन लांच होगा। इस एप्लीकेशन के प्रारंभ होती ही लेट लतीफ स्कूल जाने वाले शिक्षक व डॉक्टरों की कार्यशैल पर पड़ेगा।
शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के मद्देनजर लांच होने वाली एप्लीकेशन के सुचारू होने के बाद परीषदीय स्कूलों के शिक्षक व सीएचसी, पीएसची के डॉक्टर प्रतिदिन आनलाइन हाजिरी लगाया करेंगे। हाजिरी के लिए समय पर एप्लीकेशन पर लॉग-इन करते ही जगह की लोकेशन भी सिस्टम में फीड हो जाएगी। इसके बाद उच्चाधिकारी यह देख सकते है कि शिक्षक उपस्थिति के वक्त किस जगह (अक्षांश-देशांतर सहित) था। अधिकारियों के मुताबिक इससे शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार आएगा। यह एप्लीकेशन सीएमओ डॉ. एमएल अग्रवाल, बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय व ईडीएम मनोज कुमार राजपूत के दिशा-निर्देशन में तैयार किया गया है।